Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग

Vivek Sahu

Sat, Dec 2, 2023
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 207 वाहनों पर हुई कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 19 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से वसूला गया 88,100 जुर्माना। आज दिनांक 01/12/2023 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा शहरी क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक सरप्राइज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 19 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 188 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल ₹ 88,100 शमन शुल्क वसूला गया। वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन