Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 201 वाहनों पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही।

Vivek Sahu

Mon, Jan 29, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म एवं संदिग्धों की जाँच की गई ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अधिरोपित किया गया 84,700 रुपए अर्थदण्ड। आज दिनांक 28/01/2024 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को हतोत्साहित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 6 बजे से 9 बजे तक तथा शहरी क्षेत्रों में रात्रि 09:00 बजे से 11:00 बजे तक सरप्राइज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म एवं संदिग्धों की जाँच कर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 201 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल 84,700 रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।   इसके साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 लोगों पर भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना तथा लोगों के द्वारा यातायात नियमों का पालन किया जाना सुनिश्चित करना है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार एवं सरप्राइज स्वरूप वाहन चेकिंग की जा रही है, तथा इसप्रकार की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन