Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: कलेक्टर के निर्देशन में खाद व दवा दुकानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण

Vivek Sahu

Tue, Jul 23, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा कृषि विभाग को जिले में अमानक, नकली खाद, दवा, बीज आदि की सघन जांच कर नियामानुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है।   उक्त निर्देश के परिपालन में उप संचालक कृषि के नेतृत्व में जिला स्तरीय निरीक्षण दल के साथ सक्ती ब्लाक स्थित मेसर्स किसान बीज भण्डार सक्ती का औचक निरीक्षण किया गया l   उप संचालक कृषि श्री शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार निरीक्षण के दौरान उक्त प्रतिष्ठान के बीज, दवा एवं खाद आदान सामग्रियों का जांच किया गया। जांच में व्यापारी के पास लायसेंस में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र जुडवाये अन्य कम्पनियों की दवा भण्डारित पाये जाने एवं तीन कम्पनियों के कालातित हो चुके दवाओं के भण्डारित होने के फलस्वरूप कीटनाशक अधिनियम उल्लंघन पाये जाने पर कीटनाशी निरीक्षक विकास खण्ड सक्ती के द्वारा 21 दिवस का विक्रय प्रतिबंध आदेश जारी किया गया है।   कलेक्टर के निर्देशन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं दवा प्राप्त हो, इसके लिए जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सतत निरीक्षण प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विकासखण्ड सक्ती के अंतर्गत मेसर्स किसान बीज भण्डार में औचक निरीक्षण किया गया।   निरीक्षण के दौरान कीटनाशक लायसेंस की मूलप्रति उचित स्थान पर नही प्रदर्शित किया गया तथा विक्रेता द्वारा भण्डारित स्टॉक एवं प्राप्ति बिल में भिन्नता पाया गया, जिस संबंध में विक्रेता को 07 दिवस के भीतर उचित दस्तावेज सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन