Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

: ज्ञानवापी ASI सर्वे का 5वां दिन, आज खुल सकता है तहखाना, सामने आएंगे राज?

Vivek Sahu

Tue, Aug 8, 2023
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के पांचवे दिन मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) टीम परिसर में पहुंच चुकी है। एएसआइ टीम का आज का सर्वे व्यास जी के कमरे और पश्चिमी दीवार के पास जमा मलबे से शुरू हुआ है। वहीं, जानकारी मिली है कि आज तहखाना भी खुल सकता है। सर्वेक्षण के लिए पांचवें दिन ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की एक टीम वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पहुंची और सर्वे का काम शुरू कर दिया है। ज्ञानवापी परिसर के बाहर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई आज ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण का काम कर रही है। इसे लेकर, हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, “सर्वेक्षण आज सुबह 8 बजे शुरू हो गया है…ऐसा लगता है कि गुंबद का सर्वेक्षण हो चुका है। गुंबद का सर्वेक्षण का काम अब पूरा हो गया है और तहखाना’ का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। मलबा हटाए बिना फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी संभव नहीं है…” ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता रेखा पाठक ने बताया कि “आज ‘तहखाना’ खुल सकता है…हम सर्वेक्षण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सुबह उठना और ड्यूटी पर जाना हमारी दिनचर्या बन गई है…हमारा काम निगरानी करना है…सर्वे सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा।” मंदिर पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया- “एएसआइ की टीम बड़ी बारीकी से ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर रही है। सर्वे करने वाली टीम हर जगह जाकर साक्ष्यों की जांच कर रही है। यह एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही से काफी अलग है। सर्वे पूरा होने में अभी समय लगेगा। यह उम्मीद करना उचित नहीं कि हर दिन कोई नई बात सामने आएगी। सर्वे पूरा होने पर रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी जाएगी। हम सभी को इस सर्वे के रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन