Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का 10 सितंबर को होगा शुभारंभ

Vivek Sahu

Sat, Sep 9, 2023
सक्ती  खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 अंतर्गत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर, जोन स्तर तथा विकासखंड स्तर पर आयोजन के बाद दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 10 और 11 सितम्बर 2023 को कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में आयोजित कराया जा रहा है। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ 10 सितंबर को सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय सक्ती के कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में किया जाएगा। आयोजन अंतर्गत 10 सितम्बर को 100 मीटर दौड़, गेंड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस, भौंरा, लम्बीकूद, रस्सीकूद, कबड्डी, संखली एवं खो-खो खेल का आयोजन होगा। इसी तरह 11 सितम्बर को गिल्ली डंडा, कंचा (बांटी), कुश्ती, पिट्ठूल और रस्साकसी खेल का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल 2023 के सुव्यस्थित आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित तिथियो को सुबह 8 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित होने कहा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन