Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 5 अभ्यार्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र और 4 अभ्यार्थियों ने जमा किया नामांकन पत्र

Vivek Sahu

Thu, Oct 26, 2023
सक्ती  विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 25 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के दिन 05 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे और 4 अभ्यार्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 - सक्ती के लिए 2, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 - चन्द्रपुर के लिए 1 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 - जैजैपुर के लिए 2 अभ्यार्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए है। इसी प्रकार आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 - सक्ती के लिए 1, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 - चन्द्रपुर के लिए 2 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 - जैजैपुर के लिए 1 अभ्यार्थी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन प्रारंभ होने की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नाम निर्देशन की संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त व जमा किए जा सकते है। नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन