Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: "छठ पर्व" पर ट्रैफिक व्यवस्था एवं वाहन डायवर्सन भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

Vivek Sahu

Sat, Nov 18, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )दिनांक 19 एवं 20 नवंबर 2023 को भोजपुरी समाज के द्वारा सूर्य उपासना का पर्व "छठ महापर्व" मनाया जाएगा इस दौरान छठ पर्व में बिलासपुर शहर एवं आसपास क्षेत्र के निवास करने वाले समाज के लोगों द्वारा भारी संख्या में छठ घाट पहुंचकर पूजा अर्चना किया जाता है। इस दौरान छठ घाट रोड में छठी लोगों को छोड़कर दिनांक 19/11/2023 के दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 20/11/ 2023 के दोपहर 12:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। जन सुविधा हेतु निम्नलिखित वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा। महमंद मोड भारी वाहन डायवर्सन➖महमंद मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, इस प्रकार सभी परिवहन सिरगिटट्टी होकर आगे की यात्रा तय कर करेगी। मोपका चौक भारी वाहन डायवर्सन➖ मौपका चौक से सभी प्रकार के भारी वाहनों को शहर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, सभी भारी वाहनों से सेंदरी मौपका बाईपास होकर आगे की यात्रा तय करेगी। राजकिशोर नगर छठ घाट कार आदि वाहन डायवर्सन➖ इस तिराहे से सभी प्रकार के कार आदि वाहनों को डायवर्सन किया जावेगा,जो की आर0 के0 नगर लिंगियाडीह पुल, रोड से सरकंडा एवं दयालबंद की ओर आना जाना कर सकेंगे। पुराना पावर हाउस कार एवं हल्के वाहन डायवर्सन➖ पुराना पावर हाउस से कार आदि हल्के वालों का छठ घाट कीओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा,जो गुरु नानक चौक,दयालबंद एवं लिंगियाड़ीह रोड से सरकंडा मौपका की ओर आवागमन कर सकेंगे। गुरुनानक चौक से कार एवं हल्के वाहन डायवर्सन➖ गुरुनानक चौक से कार आदि हल्के वाहनों का छठ घाट की ओर प्रवेश प्रतिबिंब रहेगा,जो दयालबंद एवं लिंगियाड़ीह रोड से सरकंडा मौपका की ओर आवागम कर सकेंगे कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन