Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: विकसित भारत संकल्प यात्रा : 08 जनवरी को मल्दा, घिवरा, देवरघटा, परसा, चरौदा, परसदाखुर्द, केरीबंधा, अर्जुनी, बसंतपुर और नवापारा(ड) में किया जाएगा शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Sun, Jan 7, 2024
 सक्ती, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 06 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन मल्दा, ग्राम पंचायत भवन घिवरा, ग्राम पंचायत भवन देवरघटा, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन परसा, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन चरौदा, हाई स्कूल परसदाखुर्द, प्राथमिक शाला केरीबंधा, प्राथमिक शाला अर्जुनी, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बसंतपुर और शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन नवापारा(ड) में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत भवन मल्दा में सुबह 9 बजे से, ग्राम पंचायत भवन घिवरा में दोपहर 01 बजे से और ग्राम पंचायत भवन देवरघटा में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा के शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन परसा में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन चरौदा में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत सक्ती के हाई स्कूल परसदाखुर्द में सुबह 9 बजे से, प्राथमिक शाला केरीबंधा में दोपहर 01 बजे से और प्राथमिक शाला अर्जुनी में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा के शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बसंतपुर में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन नवापारा(ड) में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन