Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: नोटों की गड्डियों के साथ तालाब में मिली महिला की लाश, आसपास मिले खून के धब्बे, मचा हड़कंप

Vivek Sahu

Tue, Nov 19, 2024
बलौदाबाजार जिले के ढाबाडीह गांव के बंद पडे़ पत्थर खदान में अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. महिला की लाश खदान में पानी के अंदर मिली. वहीं पानी के बाहर आस-पास खून और घसीटने के निशान मिले हैं. सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुटी हुई है. हैरानी की बात यह है कि महिला के कुर्ते से पांच-पांच सौ रुपए की 3 गड्डियां बरामद हुई हैं. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. यह पूरी घटना बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.   मृतिका के शरीर में कई जगह टैटू (गोदना) के निशान है. उसके हाथ में एक टैटू भी है जिसमें Faith-Hope-Love तुम कब आओगे लिखा हुआ है.   एसडीओपी निधि नाग ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खदान में महिला की लाश मिली है. आसपास खून के धब्बे भी दिख रहे है. इसके अलावा महिला के कुर्ते से 500 500 की गड्डियां भी मिलीं, फिल्हाल मामले में विवेचना जारी है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन