Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: विश्व योग दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा कराया गया योग शिविर का आयोजन।

Vivek Sahu

Fri, Jun 21, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान ) दिनांक 21.6.2024 को विश्व योग दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड रक्षित केंद्र बिलासपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त योग शिविर में जिले भर के पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी पुलिस परिवार एवं आम जन उपस्थित होकर योग में भाग लिया एवं स्वस्थ व निरोग रहने हेतु योगाभ्यास किया गया उक्त आयोजन में लगभग 500 से 600 लोगों ने योग शिविर में योग गुरु श्री बांके बिहारी अग्रवाल जी द्वारा अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने हेतु निरंतर योग करने के संबंध में लोगों को प्रोत्साहित किया गया साथ ही योग के फायदे आम जनों तक पहुंचाने हेतु एवं निरंतर योग करने हेतु संकल्प लिया गया उक्त योग शिविर मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, डीएसपी लाइन श्रीमती मंजू लता केरकेट्टा, उप पुलिस अधीक्षक iucaw अनीता मिंज, सीएसपी उप पुलिस अधीक्षक नीमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता, निरीक्षक दामोदर मिश्रा, निरीक्षक भारती मारकाम, निरीक्षक अंजना केरकेट्टा व बिलासपुर पुलिस के पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर एएसपी अर्चना झा, श्रीमती मंजू लता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक लाइन द्वारा योग गुरु श्री बांके बिहारी अग्रवाल को श्रीफल एवं शाल भेंट कर अभिवादन ज्ञापित किया गया। बिलासपुर पुलिस के चेतना अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियोंके अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन