Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

कोरबा : डीजल चोर गैंग का मास्टरमाइंड नवीन कश्यप गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम।

डीजल चोर गैंग का मास्टरमाइंड नवीन कश्यप गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम।

दीपका गेवरा और कुसमुंडा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर दीपका थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के मास्टरमाइंड जिलाबदर नवीन कश्यप समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डेढ़ साल से फरार था मुख्य आरोपी।

गिरफ्तार नवीन कश्यप पिता स्व. राम दयाल कश्यप, 34 वर्ष, बलगी शांतिनगर बांकी मोंगरा निवासी है।

आरोपी पिछले डेढ़ साल से जिला छोड़कर फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे जांजगीर से पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी

1. नवीन कश्यप, 34 वर्ष, बलगी शांतिनगर, बांकी मोंगरा

2. परमेश्वर सारथी, 28 वर्ष, बलगी शांतिनगर, बांकी मोंगरा

3. सब्बीर मेमन, 35 वर्ष, गेवरा बस्ती, गांधी चौक कुसमुंडा

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इन 3 नई गिरफ्तारियों के साथ कुल संख्या 12 हो गई है। गिरोह से पहले 2500 लीटर चोरी का डीजल जब्त किया जा चुका है।

दो स्कार्पियो जब्त

वारदात में इस्तेमाल दो स्कार्पियो CG 28 P 6555 और CG 12 BU 6064 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

दर्ज मामले

आरोपियों पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 437/24 धारा 111, 303(2) बीएनएस, 3, 7 EC एक्ट तथा अपराध क्रमांक 114/26 धारा 111, 329(2), 303(2), 338, 336(3), 340, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन में दीपका पुलिस लगातार डीजल चोर गिरोह पर कठोर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और गिरोह से जुड़े सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 जून 2026 की रात गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन