Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: लगभग 11 लाख में हुई 454 वाहनों की नीलामी।

Vivek Sahu

Tue, Nov 26, 2024
कटघोरा अनुभाग के थाने कटघोरा, दर्री, कुसमुंडा, बाँकी मोगरा और दीपका में लावारिस वाहन की नीलामी में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा। सरकार के खाते में जमा होगी नीलामी रकम। कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना एवं चौकी को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है जिनका निराकरण किया जाना है। जिस संबंध में दिनांक 25/11/2024 को कटघोरा अनुभाग के थानों में खड़ी लावारिस वाहनो की नीलामी की गई थी । जिसमे सभी थानों में जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और बोली लगायी।   जिससे जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना-कटघोरा-138 वाहन नीलामी से 3,19,000/-, बांकीमोंगरा-32 से 1,04,300/-, कुसमुण्डा-50 से 1,23,000/-, दीपका-193 से 4,29,000/- एवं थाना दर्री-41 से 1,34,106/- कुल 454 नग लावारिस वाहन नीलामी से कुल 11,09,406/- रुपये सरकार के खाते में जमा कराए जाएँगे।   ज्ञात हो कि इस जठील प्रक्रिया से ना केवल राजस्व में फायदा हुआ है बल्कि थानों में बरसो से पड़े वाहन की नीलामी से साफ़ सफ़ाई सुनिश्चित हुई है। इसी प्रकार दिनांक 27/11/2024 को कोरबा अनुभाग में 237 वाहनो की और 29/11/2024 को पाली में 90 वाहनो और पौड़ी उपरोडा अनुभाग में 72 वाहनो कुल 399 की थानों में नीलामी होना प्रस्तावित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन