: वार्ड क्रमांक 16 जाति को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत।
Vivek Sahu
Fri, Feb 21, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) ग्राम पंचायत रजगामार के वार्ड क्रमांक 16 में निर्वाचित प्रत्याशी जागर बाई का निर्वाचन निरस्त किये जाने बाबत्।
सादर निवेदन है कि, मैं तुलसी राम खैरवार, पिता श्री स्व. कार्तिक राम खैरवार, जाति खैरवार (अनुसूचित जनजाति वर्ग) उम्र लगभग 47 वर्ष, निवासी एम-331 ओमपुर कॉलोनी, रजगामार ग्राम पंचायत रजगामार तहसील व जिला कोरबा (छ.ग.) का निवासी हूं तथा निम्नानुसार निवेदन प्रस्तुत कर रहा हूं।
1. यह कि, वर्तमान ग्राम पंचायत चुनाव 2025 में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा ग्राम पंचायत रजगामार की वार्ड क्रमांक 16 को पंच पद हेतु अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों के लिये आरक्षित किया गया था,।
2. यह कि, मैं अनसूचित जनजाति वर्ग का व्यक्ति हूं तथा मेरे द्वारा वर्तमान ग्राम पंचायत चुनाव वर्ष 2025 में ग्राम पंचायत रजगामार की वार्ड क्रमांक 16 के पंच पद हेतु अभ्यर्थी रहा हु।
3. यह कि, ग्राम पंचायत रजगामार की वार्ड क्रमांक 16 में मेरे साथ श्रीमती जागर बाई पति परदेशी राम कंवर निवासी ओमपुर एम. 357 रजगामार तहसील व जिला-कोरबा (छ.ग.) भी अभ्यर्थी रही है, तथा वर्तमान में वह ग्राम पंचायत रजगामार वार्ड क्रमांक 16 में पंच पद हेतु निर्वाचित हुई है।
4. यह कि, वर्तमान में मुझे जानकारी प्राप्त हुई कि, श्रीमती जागर बाई के पिता का नाम श्री मनीराम चौहान निवासी ग्राम कोरकोमा, तहसील व जिला कोरबा (छ.ग.) है, जिसकी जाति गांडा है, जो कि, अनुसूचित जाति की श्रेणी में आता है। तथा
श्रीमती जागर बाई द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत कोरकोमा के वार्ड क्रमांक 17 जो कि उस समय अनुसूचित जाति वर्ग के लिये आरक्षित थी, में उसके द्वारा चुनाव लडा गया, तथा वह निर्वाचित हुई थी।
जिससे यह स्पष्ट है कि श्रीमती जागर बाई की मूल जाति गांडा है, जो कि अनुसूचित जाति की श्रेणी में आता है।
5. यह कि, श्रीमती जागर बाई के द्वारा श्री परदेशी राम कंवर से विवाह कर लिया गया।
श्री परदेशी राम कंवर की जाति कंवर है, जो कि, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आता है।
6. वह कि, श्रीमती जागर बाई द्वारा अपने ग्राम पंचायत वर्ष 2025 की चुनाव प्रस्तुत आवेदन पत्र में अपने पति श्री परदेशी राम कवर की जाति को अपनी जाति बताकर आवेदन पत्र में कंवर जाति के आधार पर ग्राम पंचायत रजगामार की वार्ड क्रमांक 16 में पंच पद हेतु प्रत्याशी के रूप में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है तथा अपनी मूल जाति गांड़ा जो कि, अनसूचित जाति की श्रेणी में आता है के तथ्य को छुपाया गया है।
7. यह कि चूंकि ग्राम पंचायत रजगामार की वार्ड क्रमांक 18 के पंचायत चुनाव वर्ष 2025 में निर्वाचित प्रत्याशी श्रीमती जागर बाई द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग में आरक्षित सीट पर दावा प्रस्तुत किया गया है तथा गलत जानकारी के आधार पर निर्वाचित हुई है।
चूंकि वह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु आरक्षित थी, तथा श्रीमती जागर बाई अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला नहीं है, ऐसी स्थिति में उसका निर्वाचन निरस्त किया जाना न्यायहित्त में आवश्यक है।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि, ग्राम पंचायत चुनाव वर्ष 2025 में ग्राम पंचायत रजगामार की वार्ड क्रमांक 18 में निर्वाचित प्रत्याशी श्रीमती जागर बाई का निर्वाचन करने का आदेश प्रदान करने की कृपा करें।
पार्थी
तुलसी राम खैरर्वार, पिता श्री स्व. कार्तिक राम खखैरवार,
मोबाइल न. 9174425336, 8109550076
प्रतिलिपि
1. श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी कोरबा।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन