Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: हिंदू जागरण मंच- कोरबा ने दी वीर बलदानियों को श्रद्धांजलि।

Vivek Sahu

Tue, Mar 25, 2025
हिन्दू जागरण मंच के द्वारा 23 मार्च 2025 शाम 5 बजे से *"बलिदान दिवस"* कार्यक्रम का आयोजन सुभाष चौक में किया गया। इस अवसर पर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ साथ राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले समस्त बलिदानियों को दिया जलाकर, पुष्पार्पण करके श्रद्धांजली दी गई। सुभाष चौक निहारिका में स्थापित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के साथ भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समस्त स्वयंसेवकों, अन्य हिन्दू संगठन के सदस्यों एवं जनमानस के साथ मिलकर भारत माता की आरती की गई। स्वामी भजनानंद आश्रम केंदई की संचालिका "गुरुमाँ साध्वी गिरिजेश नंदिनी" रहीं मुख्य वक्ता, किशोर बुटोलिया जी के वक्तव्यों ने जनमानस के मन मे भरा जोश केंदई आश्रम की संचालिका एवं दुर्गा वाहिनी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा *गुरुमां साध्वी गिरिजेश नंदिनी"* ने अपने वक्तव्यों से समस्त जनमानस को राष्ट्र हित मे प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण कराया और साथ ही समस्त जनमानस को आने वाले भविष्य में राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। देशभक्ति गीतों से गूंज उठा सुभाष चौक इस अवसर पर अनेक स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीतों से पूरे वातावरण को गुंजायमान किया और समस्त जनमानस के मन में देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्र के सभी बलिदानियों का स्मरण कराया। स्कूल के बच्चों ने किया बलिदान खुदीराम बोस पर किया नाट्य मंचन। पूर्णिमा भट्टाचार्य दीदी के मार्गदर्शन में स्कूल के बच्चों के द्वारा बलिदानी खुदीराम बोस की फांसी एवं उनके परिवार का राष्ट्र के प्रति योगदान को नाटय मंचन के द्वारा जनमानस के सामने प्रस्तुत किया। हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों द्वारा बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु एवं सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर किया गया दुग्धाभिषेक एवं जिला सह संयोजक अखिलेश जायसवाल के द्वारा किया गया रक्त तिलक" हिन्दू जागरण मंच के सदस्यो के द्वारा वीर बलिदानियों भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव एवं सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ दूध से अभिषेक किया गया और साथ ही जिला सह संयोजक अखिलेश जायसवाल के द्वारा अपने रक्त से *रक्त तिलक* किया गया। साथ ही *हिंदू जागरण मंच की महिला आयाम के पदाधिकारी एवं सदस्यों* के द्वारा आम जनमानस के साथ मिलकर शहीदों के स्मरण में दीप प्रज्वलन का किया गया जिसमें वहां उपस्थित आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी प्रदान की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन