Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक मजबूती और नगर निगम विकास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक।

Vivek Sahu

Sun, Mar 2, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दीनदयाल कुंज में आज भाजपा पार्षद दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि रायपुर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर पालिका निगम में भाजपा के महापौर एवं पार्षदों की ऐतिहासिक विजय पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने कहा कि भाजपा को मिले जनसमर्थन और विश्वास पर खरा उतरना हम सभी की जिम्मेदारी है।   उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी को समर्पित रहना होगा। बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता: 1. माननीय लखनलाल देवांगन – वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 2. मनोज शर्मा – भाजपा जिला अध्यक्ष 3. पुरंदर मिश्रा – कोरबा जिला प्रभारी एवं रायपुर विधायक 4. गोपाल साहू – जिला संगठन प्रभारी 5. माननीय लखनलाल साहू – पूर्व सांसद, बिलासपुर 6. माननीय ननकी राम कंवर – पूर्व मंत्री 7. दीदी संजू देवी राजपूत – महापौर, कोरबा नगर निगम 8. माननीय प्रेमचंद पटेल – विधायक, कटघोरा 9. पवन गर्ग – भाजपा जिला अध्यक्ष 10. संतोष देवानंद – भाजपा जिला महामंत्री 11. अशोक चावलानी – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 12. कोरबा विधानसभा के मंडल अध्यक्षगण 13. नगर निगम के सभी भाजपा पार्षदगण   बैठक में उपस्थित भाजपा के सभी विजयी पार्षदगण:   बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष भी रहे उपस्थित: बैठक में कोरबा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों को गति देने और भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान भाजपा की आगामी योजनाओं और नगर निगम के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे और पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आगामी रणनीतियों से अवगत कराया। बैठक का समापन भाजपा के संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा की प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन