Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

: *स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बाहरी टीमें लेंगी आज से हिस्सा*

Vivek Sahu

Wed, Apr 23, 2025
कोरबा: (.न्यूज उड़ान.)*स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की स्मृति* में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से भव्य शुभारंभ हो चुका है इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इस बार इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आने वाली बाहरी टीमें भी भाग ले रही हैं। *इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सिमगा, बिलासपुर, कवर्धा, सक्ती, राजनांदगांव, शिवरीनारायण और जे पी आर केरवा* जैसी जगहों से टीमें हिस्सा ले रही हैं,जिससे मुकाबले काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होने की उम्मीद है। *आज का मैच मराठा 11 सक्ति, कवर्धा,कोरबा 11 आदि टीमों के मध्य खेला जायेगा* टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना और स्व. डॉ. बंसीलाल महतो के सामाजिक योगदान को याद करना है। आयोजन समिति के अनुसार यह प्रतियोगिता युवाओं को एक मंच देने और खेल भावना को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। टूर्नामेंट की शुरुआत एक उद्घाटन समारोह से हुई, जिसमें स्थानीय गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतियोगिता कई दिनों तक चलेगी और इसमें फाइनल मुकाबला आने वाले सप्ताह के अंत में खेला जाएगा। इस आयोजन से कोरबा क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ने की पूरी संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन