Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल – सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी, मशरूका बरामद।

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

: उद्योग मंत्री ने स्लम बस्ती को दी 55 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात।

Vivek Sahu

Sat, Aug 23, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) -प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने दर्री क्षेत्र की स्लम बस्ती को 55 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्रदान की। वार्ड क्र. 60 श्रम नगर प्रगति नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उन्होने 05 महत्वपूर्ण विकास कार्यो का भूमिपूजन किया तथा सोमवार से ही इन निर्माण कार्यो को प्रारंभ करने एवं पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम के एम.आई.सी.के सदस्य, पार्षदगणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।   नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में डॉ.कश्यप घर से भूषण मेहर घर तक 11 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड, नाली का निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर में ही योगेश बरेठ घर से रमेश नवरंग घर तक 11 लाख 80 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड श्रम नगर में ही तारंग घर से प्रभू सतनामी घर तक 09 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर बस्ती में ही पप्पू सतनामी घर से प्रजापति घर तक 07 लाख 20 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण का कार्य कराया जाना हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 48 मेन रोड दर्री दशहरा मैदान सामुदायिक भवन के पास 15 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण का कार्य होना हैं। आज वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इन सभी विकास कार्यो का विधिवत भूमिपूजन किया। मैं सदैव आपके सुख-दुख का साथी रहा हूॅं, आगे भी रहॅूंगा । इस मौके पर काफी संख्या में उपस्थित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में कहा कि मैं सदैव निगम क्षेत्र की जनताजनार्दन व आप सभी के सुख-दुख का साथी रहा हॅूं, तथा आगे भी रहूॅंगा। आपकी हर समस्या के निराकरण के लिए, आपको सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए, मैं कृत संकल्पित हूॅं। उन्होने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब मैं इस बस्ती में आया था तो आप सबने इन विकास कार्यो की मांग की थी, मुझे खुशी है कि आपकी बहुप्रतीक्षित मांगे आज पूरी कर दी गई हैं। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बस्ती में शेष सड़क, नाली निर्माण हेतु 15 लाख रूपये की घोषणा के साथ ही कहा कि दर्री मंदिर के सामने 25 लाख रूपये की लागत से भव्य डोम का निर्माण भी किया जाएगा। मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद से कोरबा में विकास कार्यो हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होगी तथा आप जनताजनार्दन की इच्छा, मांग व आवश्यकता के अनुसार सभी विकास कार्य होंगे। कोरबा के विकास के लिए समर्पित हैं उद्योग मंत्री । इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित रहें हैं, जब वे कोरबा के महापौर थे, तो उन्होने एक विकास पुरूष की भूमिका का निर्वहन कर निगम क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से विकास कार्य कराए थे, जिसे आज भी याद किया जाता है।   उन्होने कहा कि सहज, सरल स्वभाव के धनी, उद्योग मंत्री श्री देवांगन का कोरबा की जनता से आत्मिक लगाव है तथा वे सदैव लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं।   कोरबा के विकास के लिए सतत चिंतन करते हैं उद्योग मंत्री । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के विकास के लिए सतत चिंतन करते हैं, शहर व स्लम बस्तियों का समुचित विकास कैसे हो, नागरिकों को सभी सुविधाएं सुगम रूप से मिले, जनता को सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई जैसी सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़, इस हेतु वे लगातार विकास कार्यो को गति व दिशा देते हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन के विभागों में प्रदेश में बहुत ही अच्छा कार्य हुआ, जिसकी बदौलत प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें 02 और विभागों की जिम्मेदारी प्रदान की है, हमें विश्वास है कि इन विभागों में भी श्रेष्ठ कार्य होंगे। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती राधा महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन निश्चित रूप से विकास पुरूष हैं तथा उनके मार्गदर्शन में सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र का तेजी के साथ विकास पहले भी किया गया था, और आगे भी किया जाएगा।   भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही एम.आई.सी.सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, पार्षद राधा बाई महंत, कल्याणी बाई यादव, फिरतराम साहू, मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, दर्री मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, वरिष्ठ नेता तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू, लक्की नंदा, नारायण सिंह ठाकुर, बुधवारसाय यादव, राज जायसवाल, रतनसिंह कंवर, बैजू माहेश्वरी, अंजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुनीता पाण्डेय, ज्योति वैष्णव, लक्ष्मी वैष्णव, आशीष पाण्डेय, तिकाराम साहू, जोन कमिश्नर तपन तिवारी, सहायक अभियंता यशवंत जोगी, उप अभियंता रितेश सिंह, परमिंदर सिंह, कमलेश यादव, आदि के साथ काफी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन