Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी, मशरूका बरामद।

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

: कोरबा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Sun, Aug 24, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) – हरदीबाजार थाना कोरबा ने अपराध क्रमांक 145/2025 के तहत दर्ज एक हिंसक हमले और हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: 1. सोमवार सिंह देव (56), पिता स्व. कन्हैया लाल, निवासी भिलाईबाजार। 2. पृथ्वी सिंह देव (19), पिता सोमवार सिंह देव, निवासी भिलाईबाजार। 3. शुभम गांगुली उर्फ गोलू (25), पिता विमल कुमार गांगुली, निवासी भिलाईबाजार। मामले का विवरण: मामला दिनांक 17 अगस्त, 2025 को शाम लगभग 6:00 बजे का है, जब शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार प्रजापति के भाई रोशन प्रजापति पर उनके घर के पास ही आरोपियों के एक समूह ने नशे की हालत में धावा बोल दिया।   घटना का कारण आरोपी सोमवार सिंह देव द्वारा गली में गाली-गलौज करने पर रोशन द्वारा उसे टोकना बताया जा रहा है।   इसके बाद सोमवार सिंह देव ने अपने बेटे पृथ्वी, भतीजे शुभम गांगुली और अन्य साथियों के साथ लोहे का रॉड, लोहे का पंच और लकड़ी के डंडे से रोशन प्रजापति पर जानलेवा हमला किया।   हमले में पीड़ित के बाएं हाथ और दाएं पैर में Fracture सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।   वर्तमान में उसका कोरबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार्रवाई: मुखबीर सूचना के आधार पर, आज दिनांक 23 अगस्त, 2025 को सभी तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। हमले में इस्तेमाल किए गए सभी हथियार (लोहे का रॉड, लोहे का पंच, लकड़ी का डंडा) जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन