Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: अवैध कबाड़ के विरुद्ध कुसमुंडा पुलिस की कार्यवाही जारी।

Vivek Sahu

Mon, Sep 23, 2024
सर्वमंगला पुलिस द्वारा लावारिस हालत मे मिले बड़े वाहन के जले हुए फ़िल्टर टीना कबाड़ 2 टन कीमती 40000 रु. एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना कीमती 2000 रु. को धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही । बरमपुर शराब भट्टी राजू कबाड़ी के पीछे डम्पिग् नाला मे लावारिस हालत मे मिला कबाड़। लावारिस हालत मे मिले कबाड़ के मालिक एवं आरोपी की पता तलास जारी है।   कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यु.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) द्वारा लावारिस हालत मे मिले कबाड़ के माल मालिक एवं आरोपी की पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।   वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुसमुंडा रूपक शर्मा के नेतृत्व में पु. सहा. के. सर्वमंगला क्षेत्र में लावारिस हालत मे मिले कबाड़ पर 28 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माल मालिक एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही है।   इसी तारतम्य में दिनांक 22.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि बरमपुर शराब भट्टी राजू कबाड़ी के पीछे डम्पिग् नाला मे लावारिस हालत मे काफी मात्रा मे कबाड़ टीना एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना पड़ा है।   सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर लावारिस हालत मे पड़े बड़े वाहन के जले हुए फ़िल्टर टीना कबाड़ 2 टन कीमती 40000 रु. एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना कीमती 2000 रु. जुमला किमती 42000 रु. को माल मालिक एवं आरोपी के नही मिलने पर धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है तथा माल मालिक एवं आरोपी की पतासाजी किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन