Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: पाली नगर पंचायत में लखन लाल प्रजापति निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए, मनोज शर्मा के नेतृत्व में निकायों में बड़ी जीत

Vivek Sahu

Mon, Mar 17, 2025
पाली कोरबा ( न्यूज उड़ान )नगर पंचायत पाली में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड नंबर 06 के पार्षद श्री लखन लाल प्रजापति निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले लखन लाल प्रजापति इससे पहले भी नगर पंचायत के पार्षद रह चुके हैं और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है।   भाजपा की रणनीति सफल, उपाध्यक्ष पद पर मिली मजबूती पाली नगर पंचायत में हाल ही में हुए राजनीतिक बदलावों के बाद भाजपा को उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ी सफलता मिली।   कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की स्थिति मजबूत हो गई थी, जिसके चलते उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन संभव हो पाया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री लखन लाल प्रजापति को भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों से ढेरों शुभकामनाएँ और बधाइयाँ मिलीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष संजय भावनानी, नगर पंचायत चुनाव प्रभारी व भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ज्ञान सिंह राजपाल, चिंटू राजपाल, प्रयाग नारायण शांडिल्य, शैलेष सिंह, दीपक सोनकर, विवेक कौशिक, जितेन्द्र माटे, रामविलास जायसवाल, रामनारायण पटेल, उमेश चंद्रा बंटू, विक्की अग्रवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नगरवासियों को लखन लाल प्रजापति से विकास की उम्मीदें श्री लखन लाल प्रजापति के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने से नगर पंचायत के नागरिकों को विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद है। उनकी सरलता, मेहनत और जनसेवा की भावना को देखते हुए नगरवासियों का विश्वास है कि वे नगर पंचायत में नए और सकारात्मक बदलाव लाएँगे।   भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद अब नगर पंचायत पाली में विकास कार्यों को गति देने के लिए संगठन और प्रशासन मिलकर काम करेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन