Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: श्री सप्तदेव मंदिर में मॉं श्री राणीसती दादी का मंगलपाठ सम्पन्न।

Vivek Sahu

Sun, Mar 9, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमीं के शुभ अवसर पर मॉं श्री राणीसती दादी का भव्य मंगलपाठ अत्यंत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर "दादी की बेटियां" ग्रुप की 100 से अधिक महिलाओं ने नथ, चूड़ा, चुनरी सहित संपूर्ण परिधान में उपस्थित होकर संगीतमय मंगलपाठ प्रस्तुत किया। एक लय एवं राग में गाए गए इस मंगलपाठ ने उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। मंगलपाठ दोपहर 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चला, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके पश्चात, मंदिर में आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 11 मार्च को श्री श्याम जी की बारस उत्सव एवं 15 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।   इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के समापन पर सायं 5:00 बजे आरती की गई एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी जी ने इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए "दादी की बेटियां" ग्रुप सहित सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। - श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट, कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन