Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: मिसो ने वृद्ध भिक्षुकों को कंबल वितरित किया।

Vivek Sahu

Wed, Dec 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )इन दिनों पड़ रही अपेक्षाकृत अधिक ठंड ने कंपकपा कर रख दिया है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में वंचित वर्ग के लोगों तक अपनी पहुंच बनाकर उन्हें ठंड से बचाने कुछ राहत देने का काम महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल (मिसो) द्वारा किया गया है।   समाजसेवा के कार्यों में अक्सर आगे रहने वाले मित्रमंडल ने आज विशेष दिवस पर जबकि पूरा देश प्रभु यीशु के अवतरण दिवस और पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के गठनकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मना कर स्मरण कर रहे हैं , मिसो द्वारा सर्वमंगला मंदिर परिसर में वृद्ध भिक्षुको को कंबल वितरण का पुनीत कार्य किया गया।   कंबल वितरण में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन कोरबा के अध्यक्ष वीर महावीर जैन,सचिव वीर संतोष जैन,वीर धीरेंद्र संघवी,वीर राजकुमार धाड़ीवाल, वीर गौतम जैन,वीर प्रदीप कोचर, वीर विष्णु शंकर मिश्रा,वीर अमित जैन,वीर कमल जैन,वीर अंकित जैन का सहयोग और योगदान रहा। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी वीर पारस जैन ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन