Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया) कलार समाज के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों

Vivek Sahu

Mon, Jan 6, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)जमनीपाली कोरबा के सीएसपीजीसीएल सीनियर क्लब में प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया) कलार समाज के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में आज छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।   मंत्री द्वय ने समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।   स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलार समाज के गौरवशाली व यशपूर्ण इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज समाज के युवक युवती आईएएस, आईपीएस, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी सभी क्षेत्रों में ऊंचे पदों में प्रतिष्ठित होकर समाज का नाम गौरवान्वित कर रहे है।   उन्होंने समाज के नवयुवाओं को देश प्रदेश के विकास में आगे बढ़कर योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।   स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि समाज के पदाधिकारियों के नेतृत्व में हमारे समाज ने अच्छा कार्य किया है। उन्होंने समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के संगठन एवं उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया।   कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कलार समाज का समृद्धशाली इतिहास रहा है।   शुरुआत से ही देश के विकास में समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की अगुवाई में कलार समाज और संगठित व मजबूत बनेगी साथ ही विकास के नए राह पर आगे बढ़ेगी।   इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, समाज प्रमुख एवं कार्यकारिणी समिति के नवनिर्वाचित सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन