: पत्नी की हत्या कर दो साल के मासूम बच्चे को लेकर फरार हुए आरोपी राज कुमार को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लोरमी जिला मुंगेली से किया गया गिरफ्तार।
Vivek Sahu
Thu, Apr 17, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) प्रार्थीया राम सागर पारा कोरबा रत्ना राजपूत पति स्व दशरथ राजपूत उम्र 55 साल निवासी रामसागर पारा से 13.04.2025 से सूचना प्राप्त हुआ की मेरी लडकी दुर्गा राजपूत उम्र 22 साल जो मेरे मकान में रहती थी तथा उसके दो बच्चे थे व पति राजकुमार यादव मेरे साथ में रहते थे ।
जो करीबन रात 12.00 से 01.00 बजे के बीच में पति पत्नी व दोनो बच्चे घर पर अकेले थे जो उसी समय दोनो पति पत्नी के बीच विवाद झगडा हुआ था ।
जो कुछ समय पश्चात मेरा दमांद राज कुमार यादव अपने एक बच्चा 02 साल का रियांशु को अपने साथ घर पर ताला लगाकर कहीं चला गया है छोटे बच्चे की रोने की अवाज आने पर पडोसी लडका संतोष द्वारा ताला को तोडकर अन्य लोगों के साथ घर अंदर जाकर देखा तो लडकी दुर्गा राजपूत बेड पर चित मृत पड़ी थी तथा छोटा बच्चा शव के बगल में बैठा रो रहा था ।
शंका जाहीर कि, की मेरा दमांद राज कुमार यादव मेरी बेटी की हत्या कर दो वर्ष के बेटे रियांशु को अपने साथ लेकर चला गया है ।
प्रार्थीया रत्ना कि सूचना पर मर्ग 19/2025 थारा 194 BNSS कायम कर पंचनामा कार्यवाही पे लिया गया तथा मृतिका के सार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिस पर डाक्टर साहब द्वारा गला दबाकर हत्या करना लेख करने पर थाना में अपराध क्रमांक 249/2025 धारा 103 BNS कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना के पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भुषण एक्का के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली एमबी पटेल उप निरीक्षक नागेश तिवारी, शारदा वर्मा सउनि टंकेश्वर यादव, आरक्षक 748 कवल चन्द्रा, 558 कौशल प्रसाद महिलांगे एवं अन्य कर्मचारियो की टीम बनाकर विवेचना एवं आरोपी के पता तलाश हेतु आरोपी को पकडने हेतु टीम सउनि टंकेश्वर यादव आरक्षक 748 कवल बन्द्रा, 558 कौशल प्रसाद महिलांगे को आरोपी के शकुनत अचानकमार एवं लोरमी तरफ रवाना किया गया था जो टीम के द्वारा आरोपी के गृह ग्राम सारसडोल अचानकमार एटीआर थाना खुडिया जिला जिला मुगेली एवं ग्राम नगचुरी थाना कोटा जिला बिलासपुर एवं चिंगराज पारा बिलासपुर में तथा लोरमी में लगातार आरोपी का पता तलाश एवं दबिश दिया एवं मुखबीर की सूचना पर आरोपी लोरमी बस स्टेण्ड के पास में घुम रहा है जहा जाकर आरोपी को घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार यादव पिता कन्हैया पादव उम्र 30 साल एवं उसके दो साल के बच्चे रियांश के साथ सुरक्षित पकडा गया तथा जिसे हिरासत में लेकर थाना कोतवाली कोरबा लाया गया।
आरोपी राजकुमार से पुछताछ करने पर बताया की पत्नी दुर्गा के द्वारा आये दिन मेरे चरित्र पर शंका करती थी कि दुसरे औरत के साथ संबंध है करके झगडा विवाद करते रहती थी ।
दिनांक 12.04.2025 को मै तथा मेरे परिवार वालों के द्वारा मेरी पत्नी दुर्गा राजपूत का जन्मदिन मनाये थे उस रात को भी दुर्गा राजपूत के द्वारा झगडा विवाद की थी तथा दिनांक 13.04.2025 को दोपहर 12.00-10.00 बजे के बीच मैं अपने पत्नी एवं दोनो बच्चों के साथ घर पर था कुछ समय बाद मेरी पत्नी पुनः मुझसे शंका करते हुए झगडा विवाद मारपीट करने लगी थी ।
मै गुस्से में आकर अपनी पत्नी दुर्गा का गला दबाकर हत्या कर छोटे बच्चे को वहीं छोड तथा बड़े लड़का रियांश को अपने साथ लेकर घर पर ताला लगाकर आपने गृह ग्राम चला गया था।
जहा अपने बच्चे रियांशा को अपने छोटे भाई सुग्रीव के पास ग्राम नकचुरी में छोडकर कहीं चला जाउंगा सोचकर लोरमी में आकर घुम रहा था।
आरोपी को आज दिनांक 15.04.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही पर थाना प्रभारी कोतवाली एमबी पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक नागेश तिवारी, शारदा वर्मा, सउनि टंकेश्वर यादव आरक्षक 748 कवल चन्द्रा, 558 कौशल प्रसाद महिलांगे कि सराहनिय भूमिका रही है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन