Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: वाहन में ब्लैक फिल्म और पुलिस हूटर लगाकर घूम रहे एक युवक को रामपुर सिविल लाइन पुलिस ने सबक सिखाया

Vivek Sahu

Thu, Mar 13, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान )  वाहन में ब्लैक फिल्म और पुलिस हूटर लगाकर घूम रहे एक युवक को रामपुर सिविल लाइन पुलिस ने सबक सिखाया। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर उस वाहन पर पड़ी, जो काले शीशे और हूटर के साथ सड़कों पर फर्राटे भर रहा था। शक होने पर पुलिस ने वाहन को रोका और जांच की, जिसमें नियमों का उल्लंघन सामने आया।   पूछताछ में पता चला कि वाहन चालक पेशे से एक सैलून संचालक है, लेकिन अपनी शान दिखाने के लिए उसने गाड़ी में ब्लैक फिल्म और पुलिस सायरन लगा रखा था। पुलिस ने तुरंत मौके पर ही गाड़ी से ब्लैक फिल्म और हूटर हटवा दिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में इस तरह से अवैध रूप से हूटर और काली फिल्म लगाकर घूमने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि लोग कानून का उल्लंघन न करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन