: कोरबा कंप्यूटर कॉलेज में वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई।
Vivek Sahu
Wed, Feb 19, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कंप्यूटर महाविद्यालय (केसीसी) में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई विदाई (स्वस्ति) समारोह का शुभारंभ श्री राजेश अग्रवाल डायरेक्टर केसीसी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना अग्रवाल ,शिक्षको, छात्रों, अभिभावको व जनसमूह की उपस्थिति में सरस्वती व गणेश वंदना के साथ हुआ।
गणेश वंदना नृत्य काजल डीसीए की छात्रा के द्वारा किया गया, दौरान विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक खेलों के साथ छात्रों का मनोरंजन किया गया, इस वर्ष पर फाइनल (अंतिम वर्ष) के छात्र-छात्राओं को मजेदार उपाधियों से उनका सम्मान किया गया।
उन्हें स्मृति चिन्ह भी दिया गया, तत्पश्चात जस्टिन कक्षा डीसीए के छात्र द्वारा बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुत किया गया, इसके बाद एक एक प्रस्तुति मनमोहन थी जिसमें अंजलि,आयुषी, रोशनी,कक्षा डीसीए, बीकॉम तथा स्नेहा, आयुषी, कुमांदिनी, बीसीए प्रथम, डीसीए एवं नमन ग्रुप डांस बीसीए प्रथम से प्रस्तुत किया गया,तत्पश्चात अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा रोमांचित गेम बॉबी देओल (cup) डांस कराया गया, जिसमें बच्चों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक रैंपवॉक की प्रस्तुति की गई,।
जिसमें बच्चों ने खूब आनंद लिया। तत्पश्चात बीसीए प्रथम एवं बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों (boys )के द्वारा ग्रुप डांस किया गया, मंच संचालन बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र समीर महंत एवं स्वास्तिक मोंगा द्वारा किया गया, बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपने 3 वर्ष के शिक्षा काल के अनुभव कॉलेज के प्रथम दिन और अंतिम दिन पर अपने विचार प्रस्तुत किए, महाविद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं ने कहा कि हम अपने जूनियर छात्र-छात्राओं से यही कहेंगे कि वह प्रतिदिन महाविद्यालय में उपस्थित हो, और पढ़ाई पर ध्यान दें। हर दिन हमें कुछ नई चीजों की जानकारी प्राप्त होती है
अच्छे नंबर आत्मविश्वास और हमारा सारा विकास हमारी उपस्थिति पर निर्भर करता है। हमारी सफलता में हमारे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मिस्टर फेयरवेल राकेश (बीसीए अंतिम) एवं प्रतिमा (बीसीए अंतिम)के छात्र-छात्रा को दिया गया, कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्कार के साथ शिक्षा ही केसीसी की विशेषता है, एवं कड़ी मेहनत अनुशासन व ज्ञान ही सफलता का एक आधार है। महाविद्यालय के निर्देशक ने सभी शिक्षकगणों इरविन कुमार,बलिदास महंत , लता साव,शहजादी सिद्दीकी, सुरभि कुंडू, रीना लहरे,रूपाली जातवर, मेधा सोनी, सुरभि राठौर, ऋषि शर्मा,की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की, जिन्होंने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन