Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: पुलिस अधीक्षक ने नव पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को फीता लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी गई

Vivek Sahu

Thu, Sep 29, 2022
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा जिला कोरबा में पदस्थ आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत कर फीता लगाकर पदोन्नति एवम उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतनलाल डांगी द्वारा रेंज में पदोन्नति प्रक्रिया आयोजित की जाकर माह-जून 2022 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति हेतु योग्य आरक्षकों का योग्यता सूची जारी किया गया था। पदोन्नति हेतु योग्य पुलिसकर्मियों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयों में पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण कराया गया, पुलिसकर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने उपरांत पदोन्नति की समस्त अर्हताएं पूर्ण करने पर कोरबा जिले से कुल 42 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर 29 सितंबर 2022 को पदोन्नति प्रदान किया गया। इसके पश्चात संतोष सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में सभी पदोन्नत प्रधान आरक्षक को का मीटिंग लेकर सभी पुलिसकर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गई। इस कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, एसआरसी बंधन सिंह सहित कार्यालय में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन