: जनपद पंचायत करतला में नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
Vivek Sahu
Sat, Mar 8, 2025
कोरबा करतला( न्यूज उड़ान) जनपद पंचायत करतला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने आज समरसता भवन में शपथ ग्रहण किया।
जनपद अध्यक्ष अशोका बाई कंवर और उपाध्यक्ष मनोज झा सहित सभी सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहनिस देवांगन द्वारा शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा डॉ. पवन कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गजेंद्र मानसर, राजेंद्र राठिया, कमलेश राय, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, मयूर पारीक, नटवर शर्मा, आकाश सक्सेना, प्रवीण उपाध्याय, कृष्णा राय, मालिकराम राजवाड़े, चतुर कश्यप, तुलसी रात्रे और संजु वैष्णव भी शामिल हुए।
समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र की जनता की सेवा में तत्पर रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन