Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: पत्नि के हत्यारा को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

Vivek Sahu

Mon, Nov 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी मोरगा के मर्ग क० 89/2024 धारा 194 बीएनएसएस के जांच दौरान घटना स्थल व शव निरीक्षण कथन वारिसान, तथा कथन पंचान लिया गया। जांच पर पाया कि आरोपी द्वारा अपने विवाहिता पत्नि राम बाई को आये दिन मारपीट करने से इसकी पत्नि राम बाई परेशान होकर पिछले 02 साल से अपने मायके ग्राम कोदवारी में रहना और जिसकी तरफ से 3 लड़की है। आरोपी द्वारा काम करने अंबिकापुर की तरफ जाना एवं आरोपी द्वारा 06 माह पूर्व मृतिका सुनीता कंवर को अंबिकापुर तरफ से पत्नि बनाकर घर लाना पाया गया।   दिनांक 06.11.2024 दिन बुधवार को आरोपी अपनी पत्नि से मोरगा बाजार साथ चलने बोलकर आरोपी, अपनी पत्नि सुनीता कंवर और लड़की सोनिया के साथ तीनो अपने घर से मोरगा बाजार जाने के लिये घर से निकले थे।   आरोपी की पत्नि सुनीता कंवर द्वारा कटघोरिया घर के पास अपने पति को तबियत खराब होने की बात बोलकर मोरगा बाजार नही जाने की बात बताने पर आरोपी अपनी लड़की के साथ मोरगा बाजार गये थे।   आरोपी मोरगा बाजार से अपनी लड़की के साथ मोरगा बाजार कर घर वापस आया तो घर में इसकी पत्नि सुनीता कंवर घर में नही थी तब आरोपी अपनी दूसरी लड़की सोमिया के साथ अपनी पत्नि को ढूढ़ने निकले थे।   आरोपी की पत्नि कटघोरिया के घर में खाट पर सोते मिली जिसे दोनो बाप बेटी पकड़कर घर ला रहे थे। इसकी पत्नि चलने फिरने में असमर्थ होने से आरोपी अपने पत्नि के हाथ पकड़ कर घर ला रहा था जो दोनो पति पत्नि रोड में गिर गये थे।   गिरने से आरोपी के दाहिने आँख के पास चोट लगा है। आरोपी रात्रि में अपनी पत्नि को अपने साथ घर लाकर अभी तक खाना नही बनाये हो कहकर हाथ मुक्का एवं लात सीने एवं चेहरे में मारपीट किया जिससे मृतिका को अंधरूनी गंभीर चोट लगने मृतिका की मृत्यु हो गया था। मृतिका की शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा से पी०एम० कराया गया। चिकित्सा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा अपने शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु हत्या करने से होना लेख करने पर मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति०पु०अधीक्षक नेहा वर्मा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर को घटना के बारे में अवगत कराया गया उनके मार्गदर्शन में सहायक उप निरी० भीम सेन यादव के नेतृत्व में हमराह स्टाफ मोरगा के द्वारा 24 घण्टे के भीतर मामले के आरोपी लब्दू उर्फ लाबडू सिंह बिंझवार उम्र 35 साल साकिन ग्राम अरसिया नवाटिकरा चौकी मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा (छ0ग0) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां आरोपी लब्दू उर्फ लाडू सिंह बिंझवार को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया । उक्त मामले में सउनि भीम सेन यादव, प्रआर0 417 सुरेश मणि सोनवानी, आर0 455 देवेन्द्र पैकरा, आर0 63 महिपाल सिंह, आर0 745 संजय कुमार साहू एवं आर0 679 शिव कुमार चौहान की सराहनीय भूमिका रही । अपराध क्रमांक 215/2024 धारा 103 (1), बीएनएस नाम आरोपी- लब्दू उर्फ लाबडू सिंह बिंझवार उम्र 35 साल साकिन ग्राम अरसिया नवाटिकरा चौकी मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा (छ0ग0)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन