Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

कोरबा : रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा (न्यूज उड़ान) विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय जी के समर्थन में बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए जीवन समर्पित करने वाले चम्पत राय जी पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

अमरजीत सिंह ने कहा, "आदरणीय चम्पत राय जी ने दशकों तक बिना किसी स्वार्थ के श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को गति दी, समाज को संगठित किया और मंदिर निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और राष्ट्र-धर्म के प्रति समर्पण का उदाहरण है।"

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे व्यक्तित्व पर बिना तथ्यों के आरोप या अमर्यादित टिप्पणियां करना न केवल उनके योगदान का अपमान है, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को भी आहत करता है।

सनातन समाज से एकजुटता की अपील

VHP जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जरूरत है कि संपूर्ण सनातन समाज भ्रम, दुष्प्रचार और अनावश्यक विवादों से ऊपर उठकर उन लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहे जिन्होंने धर्म और राष्ट्र सेवा में जीवन खपा दिया।

उन्होंने रामभक्तों से संयम बनाए रखने, तथ्यों के आधार पर बात रखने और समाज में एकता-सद्भाव कायम रखने का आग्रह किया। "किसी भी निष्ठावान सनातनी योद्धा का मनोबल तोड़ने का प्रयास सफल नहीं होने देना चाहिए," सिंह ने जोड़ा।

विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा ने स्पष्ट किया कि चम्पत राय जी का योगदान भारतीय समाज सदैव स्मरण रखेगा और प्रत्येक रामभक्त उनके सम्मान की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।

– अमरजीत सिंह

*जिला अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद,कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन