Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

कोरबा ( न्यूज उड़ान ) कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के तहत निरीक्षक मोतीलाल पटेल को कोतवाली थाना प्रभारी से कटघोरा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कटघोरा थाना प्रभारी से कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पाली संबद्ध किया गया है। उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र से सिविल लाइन रामपुर भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर का तबादला बालकोनगर थाना से सिविल लाइन रामपुर किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक अनिल खाण्डे को सिविल लाइन रामपुर से पुलिस चौकी मुनिनिकुंज (मानिकपुर) पदस्थ किया गया है। इसके अलावा प्रधान आरक्षक (212) शनि कुमार कुंडू को रक्षित केंद्र कोरबा से बालकोनगर थाना भेजा गया हैपुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर अपनी आमद देने तथा संबंधित थाना एवं शाखा प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 29 जून 2026 से प्रभावी माना गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन