Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

कोरबा : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने

प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।

चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है।

नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि हमारे वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है।

इसे आत्मशुद्धि तथा सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा देता है।इसका हमें संकल्प लेना होगा।

यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है।

मंत्री श्री देवांगन ने माँ सर्वमंगला देवी, माँ भवानी, माँ मातिन दाई, मडवारानी माँ से नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी कामना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन