Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

कोरबा : गुरुद्वारे में निकला 5 फिट लम्बा सांप, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू।

कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा के टी पी नगर गुरुद्वारे में दोपहर 1 बजे एक सांप निकल आने से श्रद्धालुओं के बीच हलचल मच गई।

सांप को देखकर उपस्थित लोगों में भय का माहौल बन गया साथ ही उसको सुरक्षित स्थान पहुंच जाएं उसके लिए लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया।

फिर थोड़ी देर पश्चात गुरुद्वारे में पहुंच कर एक किनारे बैठे 5 फिट लम्बा धमना सांप का रेस्क्यू किया गया फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने हमेशा जीवों के प्रति दया, करुणा और सहअस्तित्व का संदेश दिया है।

इसी भावना के अनुरूप सांप को बिना नुकसान पहुँचाए सुरक्षित पकड़ा गया और जंगल में छोड़ दिया गया।

सिख समाज ने इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए जितेंद्र सारथी और उनकी टीम को सम्मानित किया साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया।

जितेंद्र सारथी ने फिर गुरुद्वारे में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और सभी समाज और वर्ग के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्राथना किया,इस घटना ने जीवों के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक सौहार्द और गुरु परंपरा के अनुरूप करुणा का संदेश पूरे समुदाय में फैलाया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन