: हम भगवाधारी है भजन और भगवा रंग में झूमेगा खरसिया
Fri, Apr 4, 2025
खरसिया( न्यूज उड़ान) धर्म की नगरी खरसिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। सबसे प्राचीन मंदिर हनुमान जी की गंज बाजार में स्थित है। 12 अप्रैल दिन शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव है जिसमें प्रातः 8 बजे ज्योत प्रज्वलित ,महा आरती, अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। तत्पश्चात प्रातः 9 बजे मनोकामना निशान एवं शोभा यात्रा गंज बाजार से प्रारंभ होगी जिसमें कर्मा नृत्य, भजनों के साथ भक्त निशान उठाएंगे।
शाम 5 बजे बाबा का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा जिसमें उड़ीसा की गायिका स्वर्ण रेखा एवं रायगढ़ की भजन गायिका अपने भजनों से भक्तों को रिझाएंगे। तत्पश्चात रात्रि 7 बजे से गंज बाजार में सुप्रसिद्ध मशहूर भगवा रंग, मैया पांव पैजनिया, हम भगवा धारी है, महाकाल की बस्ती, लोरी सुनाए गौरा मईया , पड़ा कराए रहो पूजा , मैया की चुनर उड़ी जाए , माता है गौरा पिता है महेश जैसे सैकड़ों फेमस भजन गाने वाली गायिका शहनाज अख्तर अपने भजनों से रिझाएंगी। सियाराम सखा मंडल के मनोज गोयल ने बताया कि इस वर्ष भी गंज बाजार प्रांगण को भगवा रंग झंडो से , लाइट और फूलों से भव्य सजाया जा रहा है साथ ही बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है उन्होंने पूरे अंचल वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है। साथ ही 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया जो कि गंज बाजार में होगा। धर्म की नगरी खरसिया में लगातार बड़े धार्मिक आयोजन होते आ रहे है भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सियाराम सखा मंडल निरंतर ही बड़े धार्मिक आयोजन करते आ रहा है। मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर बहुत ही प्राचीन है हर वर्ष यहां अखंड राम सप्ताह का भव्य कीर्तन भी होता है।
: उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत गांवो में हुए परीक्षा
Wed, Apr 2, 2025
’’उल्लास’’ नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम सहित अंचल के स्कूलों में रविवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान आंकलन परीक्षा का आयोजन किया गया। राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान के लिए सभी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। सुबह 10ः00 बजे से परीक्षा प्रारंभ हुई जो शाम 05ः00 बजे तक जारी रही। लोग अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा में शामिल होने पहुॅचे। जानकारी के अनुसार 481 परीक्षा केन्द्र में 481 केन्द्राध्यक्ष एवं 587 पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगायी गयी। राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान आयोजित परीक्षा में 200 घण्टे का अध्यापन पूरा करने वाले 14030 महिला एवं 8950 पुरूष कुल 22980 शामिल हुए। जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उत्साह जनक रही। महापरीक्षा अभियान को जिले में शिक्षा के उत्सव ने केवल साक्षरता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया बल्की आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाऐ है। महापरीक्षा में यह साबित कर दिया कि शिक्षा की राह में हर वर्ग विशेषकर महिलाऐं पूरी ऊर्जा और संकल्प के सांथ आगे बढ़ रही है।सास-बहु ने दी परीक्षाविकासखण्ड पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत रसौटा परीक्षा केन्द्र में पूरे परिवार के सांथ पति-पत्नी दिलहरण यादव, सुकवारा यादव की बहु गोमती यादव एवं भतिजा बहु निर्मला यादव ने एक सांथ परीक्षा दिलायी। जिनको पढ़ाने-लिखाने का काम भतिजी स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में कार्य कर खुशी का अनुभव कर रही है।ग्रामीणो ने दिखाया उत्साहआदर्श परीक्षा केन्द्र सोंठी में रविवार को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया। धनबाई गोंड़, सुन्दर बाई सूर्यवंशी, रथ बाई सूर्यवंशी, यशोदा श्रीवास, रमशिला पटेल, जमुना बाई पटेल, पुनी बाई पटेल, सरोज बाई यादव, सुरेती बाई पटेल, सुलोचनी बाई सूर्यवंशी, सुकवारा ढ़ीमर, कमला बाई यादव, चैतिन बाई यादव, सुखन बाई गोंड़ सत्य भामा यादव, कौशिल्या कंवर आदि सम्मिलित हुए।
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात।
Mon, Mar 31, 2025
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर विकास की नई रोशनी फैली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।जनकल्याण और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं रेल, सड़क, ऊर्जा, ईंधन, आवास और शिक्षा से जुड़ी हैं, जो न केवल लोगों के जीवन में खुशहाली और सुविधा का नया सूर्याेदय लाएंगी, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ की नींव भी मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा किया जिससे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में डबल इंजन की सरकार बनी और अब स्थानीय निकाय चुनावों में तीसरा इंजन भी जुड़ गया है। 2047 के विकसित भारत की ओर छत्तीसगढ़ का मजबूत कदम। https://youtu.be/eilnaRwMl0o?si=hD6s58UhkeM5jj_m मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ इसमें ऊर्जा, खनिज और कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसे कार्यक्रमों के जरिए अंतिम छोर तक लाभ पहुंचा है। साथ ही रेल, सड़क, एयर कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है।आदिवासी विकास में विशेष योगदान।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-मन, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने जनजातीय बहुल छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा और दशा दी है। भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर बना और प्रयागराज महाकुंभ में भारत की संस्कृति की भव्यता को दुनिया ने देखा।छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी शक्ति से जुटी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने अंत में प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि जब-जब छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हमने मांग की, आपने अपेक्षा से अधिक दिया। इसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।