: नैतिकता के आधार पर महापौर राजकिशोर प्रसाद इस्तीफा दे:- हितानंद अग्रवाल
Mon, Apr 8, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )कल भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस के 2-2 पार्षदों ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया, जोगी कांग्रेस से डॉ धनसाय साहू, पदमा साहू कांग्रेस से रूप सिंह गौड़, सुनील पटेल ने भाजपा प्रवेश किया।जिसके कारण कोरबा नगर निगम के महापौर अल्पमत में आ चुके है जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर राजकिशोर प्रसाद से इस्तीफे की मांग की है |नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नगर पालिका निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद को जाति प्रमाण पत्र से संबंधित मामले में राहत देने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही इस विषय पर लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया गया है और अब 4 पार्षदों के भाजपा में आने से महापौर राजकिशोर अल्पमत में आ गए है, कांग्रेस के कई पार्षद अभी भी हमारे संपर्क में है शहर की जनता विगत 4 वर्षों से महापौर के कार्यकाल से परेशान है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, महापौर राकिशोर प्रसाद को इस सीट पर बैठे रहने का कतई अधिकार नहीं है। नैकिता के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।कांग्रेस की नाव पूरे देश मे डूब चुकी है, कोरबा नगर निगम से भी कांग्रेस का सफाया होना तय है |
: कोरबा पाली तानाखार विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन चैतमा में आयोजित
Mon, Apr 8, 2024
कोरबा/ न्यूज उड़ान /पाली/चैतमा कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चैतमा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कोरबा लोकसभा के पाली तानाखार विधानसभा में कार्यकर्त्ता स्तरीय सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने हुंकार भरी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए और सांसद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने सभी नवप्रवेशियों को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योग एवं श्रम मंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस व वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद ने अपने पाँच वर्षो के कार्यकाल में न ही क्षेत्र का दौरा किया और न ही विकास के नाम पर कोई नींव की ईंट रखी है।और पाली तानाखार विधानसभा के लोगों ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलाई थी लेकिन सांसद ज्योत्सना महंत ने उन्ही जनता को धोखा देने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने जो वादा किया वो अपने तीन महीनों के कार्यकाल में पुरा करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।आज भाजपा की महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के सभी महिलाओं को 1 हज़ार रुपये प्रत्येक माह दिया जा रहा है, आवास का भी लाभ लोगों को मिलना शुरू हो गया है। भाजपा जो कहती है ।हर ग्राम पंचायत को 25 लाख देने की घोषणा।कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि पाली तानाखार बहुत उपेक्षित रहा, पिछले कई वर्षों में क्षेत्र में काम नही हुआ है।इसलिए मैंने प्रत्येक ग्राम पंचायत को 25 लाख रुपये विकास कार्य के लिए देने की घोषणा की है।जिससे यहां विकास कार्य को गति मिलेगी। यह क्षेत्र नैसर्गिक दृष्टि से काफी सुंदर है।यहां धार्मिक आस्था के कई केंद्र हैं, हमने अभी मातिन दाई मन्दिर मेव1 करोड़ के विकास कार्यों के लिए राशि आबंटित की है।पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा देने की आवश्यकता है जिससे लोगों को रोजगार मिल सके, उनका व्यापार बढ़ सके।हम नए तरीके से इस क्षेत्र का विकास करेंगे, कांग्रेस कार्यकर्ता जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर रहे उससे साबित होता है कि इतने वोटों से हम यहाँ से हारे थे उससे ज्यादा वोटों से यहां जीतेंगे। कांग्रेस पार्टी ने केवल पांच वर्षों में कमीशन का खेल खेला है। जिससे यहां का विकास नही हो पाया है लेकिन अब 10 प्रतिशत का खेल नही चलेगा। क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही सिद्धांत है कि न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा।सबसे ज्यादा लीड देने वाले बूथ को मिलेगा 5 लाख।कोरबा लोक सभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को रिचार्ज करते हुए घोषणा की है कि पाली तानाखार विधानसभा में जिस बूथ से सबसे ज्यादा लीड मिलेगी उस बूथ को 5 लाख रुपये के इनाम से सम्मानित किया जाएगा।पाली तानाखार विधानसभा के चैतमा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, राम सेवक पैकरा, पूर्व विधायक रामदयाल ऊइके, जिला महामंत्री संजय भावनानी, मण्डल अध्यक्ष रोशन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, प्रकाश चंद जाखड़, संदीप जाखड़, दीपक शर्मा, बृजेश यादव, सुकालूराम प्रजापति तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
: बाहरी आदमी का नहीं, अपने सगा-संगी का भरोसा करें : डॉ. महंत
Mon, Apr 8, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपना जनसंपर्क व कार्यकर्ता सम्मेलन में मार्गदर्शन देने का क्रम जारी रखा है।उरगा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में डॉ.महंत ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों का हमेशा से आशीर्वाद मिलता रहा है और यही आशीर्वाद आगे भी मिलते रहने की अपेक्षा है।
पिछले चुनाव में 29 हजार वोटों से सांसद ज्योत्सना महंत को जिताया था और इस बार भी इससे अधिक वोटों से जिताना है।डॉ. महंत ने कहा कि आप सबके दु:ख-तकलीफ में साथ खड़ा रहा और आगे भी साथ रहूंगा।
रामपुर विधानसभा में पिछली बार जब हमारा विधायक नहीं था, तब भी ज्योत्सना महंत हर गली, हर गांव में पहुंची।इस बार कांग्रेस का विधायक है तब भी ज्योत्सना महंत ने अपना संपर्क लगातार बनाए रखा है।उन्होंने छत्तीसगढिय़ा अंदाज में कहा कि बाहरी लोग क्षेत्र में घूम रहे हैं, आप लोगों को बाहरी आदमी का भरोसा नहीं करना है, अपने आदमी का भरोसा करें, अपने सगा-संगी, गंवईया आदमी का भरोसा करें और उसे जिताने के लिए सब मिलकर काम करें।
डॉ. महंत ने कहा कि आपके बच्चों के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा के लिये मैं हमेशा साथ खड़ा हूं, इसके लिये संकल्प भी लेता हूं। ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित कर ज्योत्सना महंत के लिए समर्थन की अपील की।इस अवसर पर डॉ. महंत के स्वागत में परंपरागत लोकनृत्य व लोकगीतों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी गई ,युवतियों व महिलाओं ने डॉ. महंत को पुष्प गुच्छ भेंट किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छग प्रदेश आदिवासी सचिव सम्मेलाल जगत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आत्माराम पन्ना, कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत, ब्लॉक समन्वयक गोपी सारथी, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई व संतोष मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि वीरू लाल पटले सहित ललिता जगत, महेश महंत, रेवाराम चंद्रवंशी, खम्हन लाल कैवर्त, खम्हन लाल कंवर, गणेश राम पटेल, रामलाल जगत, धनेश्वर दास महंत, मेलाराम दिवाकर, जीवन दास महंत, महेत्तर बिंझवार, रूपेश मसीह, संतोष पटेल, सनत दिवाकर, रेशमलाल टंडन, भूषण कुर्रे, बिशोक दास महंत, जवाहिर लाल डहरिया, जगदीश वैष्णव, मकसूदन नामदेव, पंचराम यादव, शिवचरण श्रीवास, परदेशी दास महंत, कुमान सिंह जगत, गणेश राम पटेल, अशोक कुमार धीवर, अधीन बाई, ललकी केरकेट्टा, नरबदिया बाई, संतोषी जगत, पुष्पा जगत, संतोषी पटेल, फूलमती, हिरमत बाई, पद्मा नेताम, कुशल बाई नेताम, संतोषी यादव, शिवरानी पटेल, श्रीमती शिव राजपूत, चंद्रिका जगत, भागा बाई, अहिल्या बाई जगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।