: कांग्रेसी सचेत रहें, बड़े-बड़े धोखेबाज घूम रहे हैं : डॉ. महंत
Fri, Apr 5, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) संसदीय क्षेत्र के रामपुर विधानसभा में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे ,उपस्थित समस्तजनों ने कांग्रेस की जीत दर्ज कराने की शपथ ली।
रामपुर विधानसभा के ब्लॉक कमेटी बरपाली अंतर्गत ग्राम मड़वारानी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि हम अपने लोगों को संगठित करने के लिए उनके बीच जा रहे हैं। चुनाव में उन्हें सचेत कर रहे हैं कि बड़े-बड़े धोखेबाज घूम रहे हैं जिनसे सचेत रहें। विधानसभा क्षेत्र में काफी पुराने और खानदानी कांग्रेसी हैं जिनसे मुलाकात कर चुनाव में सजग रहने कहा जा रहा है और उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है।
इस दौरान डॉ. महंत ने कहा कि बीजेपी वाले बहुत सपना देखने वाले लोग हैं, वे तत्काल यहां से गाड़ी चलाने वाले थे लेकिन गाड़ी तो चल नहीं रही बल्कि 200 से ज्यादा नहीं चल रही, कैंसल कर रहे हैं। घर-घर महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देने का वादा किया, पर तीन माह हो गये यह कहीं दिख नहीं रहा।
महंगाई रोकने के लिए कोई काम नहीं हुआ, अभी पेट्रोल के दाम कुछ कम किए हैं, यह सब एक महीने का चुनावी दिखावा है।डॉ. महंत ने कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस का है, यहां के लोग सीधे-सादे सरल, लोगों को पसंद करते हैं इसलिए प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को यहां से जीत मिलेगी।
डॉ. महंत ने कहा कि वे हम लोगों को क्यों तोड़ रहे हैं, क्या जरूरत पड़ गई कि हर कांग्रेसी के घर जाकर उनके पांव छू कर निवेदन कर रहे हैं, उन्हें डरा रहे हैं।इसका अर्थ है कि वे खुद डरे हुए हैं कि उनकी सरकार नहीं बन रही है और वे इसलिए हमारे लोगों को तोड़-फोड़ कर अपनी सेना में ले जा रहे हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा तंवर, करतला जनपद अध्यक्ष सुनीता देवी कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष नीलिमा धृतलहरे, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी प्रमोद राठौर, जनपद सदस्य अनिता रात्रे, महिला कांग्रेस जिला महामंत्री संगीता जांगड़े, रामपुर मीडिया प्रभारी चित्रलेखा श्रीवास के अलावा पूर्व जनपद अध्यक्ष सरमन सिंह कंवर, मेंहदी चौहान, संतोषी सोनी, रेवाराम चंद्रवंशी, मनबोधी दास महंत, ललित पटेल, नरेंद्र सिंह कंवर, मुकुत राम आदिले, हीरा राव, रामजी महाराज, देवमूरत कंवर, अमृतलाल यादव, लखन लहरे, रामनाथ, प्यारेलाल, रामेश्वरी कुर्रे, राजबाई यादव, अमरीका बाई, देवी सिंह सिदार, भगऊ राम सोनवानी, कांति देवांगन, संतोष सूर्या, छतराम सोनवानी, ओमप्रकाश बरेठ, रोहित दास महंत, बृजबाई, मोती महंत, सतरूपा बाई महंत, समारिन महंत, मोहन दास महंत, मनीराम यादव, श्यामसुंदर यादव, कार्तिक राम बरेठ, संतन डहरिया, सुभउ राम, रामलाल कंवर, साहेबलाल बरेठ आदि उपस्थित रहे।
: श्रीमती आशा शुक्ला के निधन पर डॉ. महंत व सांसद ने शोक जताया
Fri, Apr 5, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार/साहित्यकार श्री गेंदलाल शुक्ल की धर्मपत्नी श्रीमती आशा शुक्ला के आकस्मिक दुःखद निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त व कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर कहा कि यह क्षण शुक्ला परिवार के लिए असीम दुःख का है,ईश्वर उन्हें सहने की शक्ति प्रदान करे। हम सब उनके दुःख में साथ हैं,ईश्वर पुण्य आत्मा को सद्गति प्रदान करें।
: चरण दास महंत के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Fri, Apr 5, 2024
कोरबा आचार संहिता के दौरान आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा भारत देश के यशश्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी , उद्योगपति व लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के लिए अमर्यादित एवं भड़काऊ बयान देकर हिंसा व उन्माद फ़ैलाने के प्रयास विरुद्ध विधिक कार्यवाही एवं चुनाव प्रचार पर रोक लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक, कोरबा एवं रिटर्निंग ऑफिसर, जिला-कोरबा को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया.इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा से जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुश्री रितु चौरसिया, जिला मंत्री ईश्वर पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अमित स्वर्णकार, बालको मंडल से महामंत्री हेमलाल साहू, उपाध्यक्ष भगत विश्वकर्मा, कोरबा मंडल कोसाध्यक्ष विनोद श्रीवास, अधिवक्ता राम कुमार यादव एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें.