: इंडियन पब्लिक स्कूल पाली का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
Sun, Mar 31, 2024
पाली (न्यूज उड़ान )शनिवार को इंडियन पब्लिक स्कूल के पाली, जटगा एवं बांधाखार ब्रांच में शैक्षिक सत्र 2023 -24 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूल के विद्यार्थी एवं अभिभावक बहुत उत्साहित रहे।
इंडियन पब्लिक स्कूल पाली ब्रांच में प्राचार्य शिवानी मिश्रा एवं उप-प्राचार्य विनोद शर्मा ने अभिभावकों की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम की घोषणा किया। वहीं जटगा व बांधाखार ब्रांच में स्कूल के प्रधान पाठको ने परिणाम जारी किए। वार्षिक परिणाम सुनकर बच्चे काफी खुश हुए, क्योंकि वह अगली कक्षा में बढ़ गए।इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राकेश मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित करके किया।
परीक्षा परिणाम पर डायरेक्टर श्री मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षकों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान आने वाले नए सत्र में विद्यालय में मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। डायरेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी का सहयोग इसी प्रकार से मिलता रहेगा तो संस्थान और अधिक ऊंचाई को छूते हुए बेहतर परिणाम लेकर आएगा।आईपीएस पाली में जारी परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में कक्षा नर्सरी में पहला रैंक आयांश, दूसरा देशिका तथा तीसरा नितेश का रहा। एलकेजी में पहले आकाश, आदित्य, निधि व रियांश, दूसरे श्रेया कुसरो तथा तीसरे रैंक पर हिमांशु पटेल रहे। यूकेजी में पहली ज्योति, कृष्णा, दूसरा आन्या डिक्सेना, निधि मानिकपुरी तथा तीसरा अनुराग डिक्सेना, निकिता जगत को मिला।क्लास वन में पहले स्थान पर सुयांश, दूसरे विद्यांक तथा तीसरी अदिति रही। टू में पहले भूमिका, दूसरे श्वेता व तीसरी दीपिका रही। थ्री में पहली अनन्या, दूसरी काया व तीसरा हार्दिक रहा। फोर में पहला प्रवीण, दूसरा सोहिल व तीसरा देवेंद्र रहे। फाइव में पहला लोकेश, दूसरी रितिका व तीसरी में साक्षी केशव रही। सिक्स में पहली साक्षी, दूसरे हिमेश व तीसरे एहसान रहे। सेवन में पहली याचना, दूसरे अनुराग व तीसरे में वंश रहा । एट में पहले अमूल, दूसरे नमन व तीसरा जतिन रहा ,नाइन में पहला एकलव्य, दूसरा शिवम तथा हर्ष तीसरे स्थान पर रहे।
: भाजपा के बूथ विजय अभियान में शामिल हुए धरम कौशिक जी।
Sun, Mar 31, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी ने बूथ विजय अभियान के तहत सुबह अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया।
उसके पश्चात प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में ,जिला प्रभारी श्री गोपाल साहू, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, श्री जोगेश लांम्बा ,श्री अशोक चावलानी, श्री मनोज शर्मा, श्री नवीन पटेल, श्री आरिफ खान, श्री अजय विश्कर्मा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कोसाबाडी मंडल में अनेकों लोगों के निवास पर भाजपा का झंडा बांधने का अभियान चलाया गया।
: समाज के सभी वर्गों के विकास हेतु काम कर रही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार : सरोज पांडे।
Sun, Mar 31, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने कहा है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गांव गरीब आदिवासियों महिलाओं एवं किसानों बेरोजगारों की चिंता करती है तथा उसकी नीतियां समाज के हर वर्ग को लेकर चलने का है। भाजपा विकास के काम करती है वहीं इसके विपरीत कांग्रेस विकास के मामले में शून्य है तथा भ्रष्टाचार के मामले में सबसे आगे।भारत के एसपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबको साथ लेकर चलने की नीति के कारण आज भारत की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला है यह भाजपा में ही संभव है।
अपने जनसंपर्क की शुरुआत सरोज पांडे ने पेंड्रा के ग्राम देवरीकला से की।जहां उन्होंने आदिवासी परिवारों के घरों में जाकर उनसे मेल मुलाकात कर उनसे हाल-चाल जाना उनकी समस्याएं सुनी। यहां ग्रामीणों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने वर्तमान कांग्रेस सांसद ज्योत्स्ना महंत पर मरवाही क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे ले जाने का आरोप लगाया। सरोज पांडे ने कहा कि ज्योत्सना महंत को संसद के रूप में नियुक्ति उनके पति डॉक्टर चरण में दास महंत ने दी थी। उन्होंने ना तो क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य किया और ना ही उन्होंने अपना चुनाव प्रचार किया था उनके चुनाव प्रचार की कमान तो उनके पति डॉक्टर चरण दास महंत के पास थी ।पिछले वर्षों में जब से यहां महंत परिवार संसद के रूप में है यहां कोरबा लोकसभा क्षेत्र का विकास शून्य हो गया है। एक सांसद के रूप में मरवाही क्षेत्र के विकास में उनकी उपलब्धि शून्य है। यदि कोई उपलब्धि हो तो उन्हें जनता के सामने आकर बताना चाहिए कि उन्होंने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ किया है परंतु उनका दुर्भाग्य है कि उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है उन्होंने कभी क्षेत्र हित की आवाज लोकसभा में भी नहीं उठाई ऐसे सांसद से जनता को क्या फायदा है। इसका जवाब मरवाही विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें इस चुनाव में दे रही है। भाजपा की सांसद प्रत्याशी सरोज पांडे ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह शासन की योजनाओं के लिए आगे आए तथा छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारत सरकार की आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान योजना किसानों को बोनस तथा समर्थन मूल्य धान खरीदी से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बड़ा है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को भाजपा ने छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया है वे छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में दिन-रात काम कर रहे हैं वहीं केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का कल्याण कर रही है इस बार पुनः भाजपा का सांसद चुनकर लोकसभा में भेजना है तथा भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीटों से जिताना है तथा एक बार फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार मिलकर कोरबा लोकसभा लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ को विकास में आगे ले जाएगी।डबल इंजन की सरकार से जनता का भला होगा ।
इस अवसर पर विधायक प्रणव मरपच्ची,जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंग चौहान,मंडल अध्यक्ष छोटेलाल सोनी,दिनेश मरावी,राजकुमार पुरी, महाजन पोर्ते ,समीरा पैकरा, विभा नहरेल,मनीष श्रीवास ,सुनील शुक्ला सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।