: रामपुर क्षेत्र से महंत परिवार का है गहरा नाता, हमेशा मिला है साथ : ज्योत्सना महंत
Sat, Mar 30, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने शुक्रवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में क्रियान्वित की गई योजनाओं और उससे लगातार मिल रहे लाभ की जानकारी दी।
देश की आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकारों ने विकास को आगे बढ़ाया। औद्योगिक उन्नति के साथ-साथ प्राथमिक स्तर की अर्थव्यवस्था, गांवों का का विकास, किसानों की समृद्धि से लेकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, युवाओं के लिये रोजगार के अवसर सृजित करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। कांग्रेस की सरकार ने ही छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ा अस्मिता, लोक-संस्कृति, खेल-परंपराओं को पुनर्जीवित करने का काम किया जिससे हमें अपने छत्तीसगढिय़ा होने पर गर्व महसूस हुआ है।
भाजपा की सरकार ने सत्ता मेें आते ही किसानों और युवाओं के लिए हितकारी योजनाओं को न सिर्फ बंद कर दिया बल्कि इन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में भी कोई कार्य नहीं किया है। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों से महंत परिवार का काफी गहरा नाता है।
यहां के लोगों ने हमेशा साथ दिया है और महंत परिवार भी सबके सुख-दुख में हमेशा साथ रहा है। सांसद द्वारा ग्राम जमनीपाली, कुरूडीह, बुढिय़ापाली, सोहागपुर में जनसंपर्क दौरा के दौरान कांग्रेस का हाथ मजबूत करते हुए एक बार फिर समर्थन देने की अपील की गई।जनसंपर्क के दौरान सांसद के साथ प्रमुख रूप से रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, विरेन्द्र चंदन, प्रवीण ओगरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
: सांसद ज्योत्सना महंत का 30 मार्च को सघन जनसंपर्क कार्यक्रम
Sat, Mar 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। वे गांव-गांव में लोगों के बीच पहुंचकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने व पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकसभा से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता सांसद से बड़ी आत्मीयता से मिल रहे हैं और उनके प्रति अपना विश्वास भी जता रहे हैं। लोगों के द्वारा सांसद को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया जा रहा है। सघन जनसंपर्क की कड़ी में ज्योत्सना महंत 30 मार्च, शनिवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों के दौरे पर सुबह 11 बजे से रहेंगी। उनके द्वारा ग्राम चुईया में सुबह 11 बजे, भटगांव 12 बजे, सरईपाली दोपहर1 बजे, परसाखोला दोपहर 2 बजे, मुड़धोआ 3 बजे, ग्राम रुकबहरी शाम 4 बजे, बेलाकछार शाम 5 बजे, ग्राम बेला में शाम 6 बजे, ग्राम दोंदरो में शाम 7 बजे जनसंपर्क किया जाएगा।
: ज्योत्सना के समर्थन में सैकड़ों युवा कांग्रेस में शामिल
Sat, Mar 30, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के समर्थन में बड़ी संख्या में युवाजन कांग्रेस में शामिल हुए।सांसद के कार्यों तथा कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क व संवाद से प्रभावित होकर इन्होंने कांग्रेस में प्रवेश कर निष्ठा जाहिर की है। इस मौके पर सांसद ने कहा कि मैं आप लोगों के बिना लड़ नहीं सकती,आप लोगों का बड़ा योगदान है।कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। आप लोगों का सहयोग मिल रहा है।
सांसद ने कहा कि लोग हमसे जुड़ रहे हैं और पक्ष में वातावरण बन रहा है।कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को 8333 रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तुलसीनगर, साकेत नगर, गेरवाघाट, चिमनीभट्टा, सुभाष ब्लॉक, रामनगर, खपराभट्टा, बालको, रिस्दी व शारदा विहार के राकेश गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, ईश्वर बंजारे, लोकेश दास, नीलेश, प्रदीप, बिट्टू, नागेश, श्रेयश, आशीष बंजारे, कैलाश कुर्रे, निपेन्द्र टोप्पो, अंकुश शुक्ला, आकाश शर्मा, श्रीनिवास केरकेट्टा, राहुल यादव, राकेश पटेल, शिव डहरिया, राहुल सिंह, आदित्य जायसवाल, आशु, अमन, संदीप, अतुल, अंकित यादव, कुलदीप ठाकुर, संदीप सिंह, जितेन्द्र आदि सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित सांसद ज्योत्सना महंत, महापौर राजकिशोर प्रसाद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि हरिश परसाई, संतोष राठौर, युवा नेता कलीम सिद्दीकि आदि ने कांग्रेस का गमछा पहना कर पार्टी में प्रवेश कराया।चुनाव में प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का सभी ने संकल्प लिया।