: सरोज पांडे व लखन ने ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल, जीत पक्की.
Tue, Mar 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) रविवार को लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने रविशंकर नगर के भाजपा वार्ड कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इसी कड़ी में वार्ड 23 रवि शंकर के कार्यकर्ताओं ने अपने स्वयं के व्यय कार्यालय संचालन करने का निर्णय लिया व प्रतिदिन टोली बनाकर वार्ड में प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया।कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने भाजपा संगठन के पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ नेता रविवार को इस कार्यालय में अपनी उपस्थिति देकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया साथ ही उनको अपना मार्गदर्शन भी दिया।
इस अवसर पर रवि शंकर नगर के पी विजय राव अंकित दिवेदी, श्रीधर दिवेदी, डॉ सरकार, अर्जुन गुप्ता, संदीप सिंह, शुभम राय के साथ मंडल के पदाधिकारी अजय विश्वकर्मा, सुमन सोनी , रमा मिरी, राजेश राठौर, संतोष केवटव जिला पदाधिकारी हितानंद अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पटनवार, राधे यादव,
श्रीमती सुधा झा, श्रीमती रीना सिंह, श्रीमती पिंकी शर्मा, श्रीमती ममता गुर्जर, मोनी सिंह, सीमा दुबे, यशोदा शर्मा, सुधा शर्मा, सोना दुबे, शैलेंद्र पांडे, मोना चौधरी, गीत साहू, सुख डहरिया, ममता गौतम, शालू चौधरी, उषा अग्रवाल, मोनू दुबे, मीना ठाकुर, उषा साहू, चंचल नामदेव, भारती झा, बबीता दास, अनामिका मिश्रा, सीता सोनी, निशु झा, मोना चौधरी, हेमा शर्मा, अंकित यादव, अनीता सिंह, मंजू मिश्रा, अल्का मिश्रा, रिंकी गुप्ता, सुधा शर्मा, वैशाली रतन परखी, सुमन सोनी, राम उमा भारती, सीता झा, गायत्री देवी, गोविंद श्रीवास, सुजाता साहू, उषा अग्रवाल उपस्थित रहे. उक्त जानकारी वार्ड के सहसंयोजक संजय सिंह ने दी।
: वन विभाग वनमंडल कोरबा की बड़ी सफलता
Tue, Mar 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )होली के त्यौहार के दौरान जब सभी कर्मचारी अधिकारी अपने घरों में होते हैं ऐसे समय में वन विभाग वनों को आग से बचाने के लिये रात रात भर जद्दोजहद करता नजर आता है क्यों कि पूरी आशंका होती है शिकार के लिये अथवा तेंदूपत्ता के लिये वन अधिकारियों का त्यौहार के मद्दे नजर अनुपस्थिति पाकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा आग लगाई जायेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए दिनांक 24.03.2024 को वनमंडलाधिकारी कोरबा के निर्देश पर वनमंडल के क्षेत्रीय वन अधिकारी लगातार गश्ती पर थे।
इसी दरमियान परिसर वन अधिकारी श्रीमती गीता नेताम वन परिक्षेत्र करतला को सूचना मिली कि लबेद ग्राम से लगे जंगल कक्ष क्र 1168 में पहाड़ पर आग लगी है। श्रीमती गीता नेताम ने अपने वरिष्ठ वन अधिकारियों को सूचित करते अपने सभी साथियों को एवं फायर वाचर्स को साथ लेकर स्वयं आग बुझाने के लिये रात्रि में ही लगभग 7.30 बजे पहुँच गयी। इधर सूचना पाकर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान ने शासकीय वाहन से सभी फायर वाचर्स को एकत्र कर लाने के लिये अपने ड्राईवर को भेज कर मौके पर उपस्थित वनाधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिये स्वयं अपने निजी वाहन से तत्काल पहुँच गये। ग्राम चीताखोल में जहाँ पहाड़ के नीचे एकत्रित सभी स्टाफ को मनोबल बढ़ाते हुए वनमंडलाधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया एवं उनके निर्देश पर आग लगाने वालों को जो कि आग लगा कर पहाड़ से टार्च की रोशनी पर नीचे उतर रहे थे की घेराबंदी की। अलग अलग जगहों पर अंधेरे में सभी स्टाफ को लगा दिया गया तथा फायर वाचर्स जंगल की आग बुझाने के लिये जंगल में घुस गये। वन विभाग की गतिविधि को समझते हुए संदिग्ध लोग वन क्षेत्र से भागने लगे। स्वयं वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं अन्य स्टाफ ने भागते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके थैलों की जाँच की गई तो जैसा कि आशंका थी आग शिकार के लिये लगाई गई थी उनके थैले से जंगली सुअर का मांस लगभग आधा किलो एक ताजा काटा गया कान तथा जंगली सुअर का थूथन बरामद किया गया। वनमंडलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पी.एम. के दिशानिर्देशन में यह उनकी बेहतरीन सफलता है।फायर वाचर्स ने भी अपना काम किया तथा आग पर काबू पाया। वनमंडलाधिकारी श्री अरविंद पी एम की इस सफलता में वन परिक्षेत्र करतला राजेश चौहान के साथ वृत्त वन अधिकारी बरपाली श्री बिरेश कुमार शुक्ला, वन अधिकारी श्रीमती गीता नेताम, श्री चंद्रशेखर सिंह कंवर, श्री हरिनारायण बंजारे, श्री कपिल कुमार कंवर श्री विजयेंद्र सिंह नेटी, श्री विष्णु प्रसाद साहू, श्री जगदीश खूंटे एवं श्री सुकलाल सिंह कंवर के साथ सभी फायर वाचर्स का विशेष योगदान रहा। पकड़े गए संदिग्धों की सूचना पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। श्री राजेश चौहान रेंजर ने ऐसे ही त्यौहार के अवसर पर पूर्व में भी एक बड़ी कार्यवाही की थी जिसके कारण उनका तत्कालीन विधायक ने स्थानांतरण करा दिया था।इस बार क्या फिर उनका
स्थानांतरण होगा?
: कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजय सिंह और सचिव बने संदीप शर्मा।
Tue, Mar 26, 2024
–·कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा के हरी मंगलम होटल में कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन* की वार्षिक बैठक आयोजित की गई ।जिसमें हमारे एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर श्री संजय सिंह जी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।इसके साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री सत्या जायसवाल, उपाध्यक्ष रूप में श्री एन के त्रिपाठी, सचिव के रूप में संदीप शर्मा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में श्री सुनील मानिकपुरी, संगठन सचिव के रूप में श्री कमल सिंह, उप सचिव के रूप में श्री गोपाल भौमिक एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री राम प्रवेश पाल जी, श्री संजीव राय जी, श्री जय नारायण राठौर जी को मनोनीत किया गया ।श्री गुलशन अरोरा जी को अध्यक्ष पद से पदोन्नति करके पुनः संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया।इसके साथ ही हरजीत सिंह राजपाल जी को भी संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया।बैठक में वरिष्ठ संरक्षक श्री दिलीप वर्मा जी ने कहा की स्टार वाइस ऑफ़ इंडिया फेम जाकिर हुसैन के सपनो को साकार करना है इसके लिए प्रशासन से एसोसिएशन के लिए भवन की मांग किया जाएगा।संरक्षक श्री गुलशन अरोरा ने कहा की कोरबा के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी ने कहा कि एसोसिएशन को एक नए मुकाम में ले जाया जायेगा।संगीत से जुड़े कलाकारों के साथ साथ सभी प्रकार के कला संस्कृति जुड़े लोगों को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा।सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन में स्वर्गीय जाकिर हुसैन के पुण्यतिथि पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।