: रश्मि सिंह पंचतत्व में विलीन, डॉ. महंत व जयसिंह हुए शामिल
Sun, Mar 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री व समाज सेविका, डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह का शनिवार को आकस्मिक दु:खद निधन हो गया।
उनकी यात्रा आज राजेन्द्र प्रसाद नगर स्थित निवास से प्रारंभ हुई और पोड़ीबहार के मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।इस दौरान उपस्थित परिजनों, शुभचिंतकों व नगरजनों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल डॉ. जयपाल सिंह सहित परिवार को ढांढस बंधाया। स्व. रश्मि सिंह की अंतिम यात्रा में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, हरीश परसाई, यूआर महिलांगे सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए।
: गोपालपुर शराब दुकान मे लूट एवं उरगा चोरी के मामले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, Mar 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) विवरणः-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, व नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण मे जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत् त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया है।इसी बीच दिनांक 11.03.2024 को थाना दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे लूट की घटना को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया गया। एवं दिनांक 15.03.2024 को थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली से पैसे निकालकर आते हुए प्रार्थी को अज्ञात चोरो के द्वारा उनके पास रखे हुए पैसों को चोरी कर ले गए। पुलिस के द्वारा दोनो मामले की विवेचना के दौरान आरोपी को पकडकर पुछताछ किया गया।
जिसमे इन्होने अपना अपराध स्वीकर किया एवं पूछताछ के दौरान दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे लूट की घटना एवं थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली के पास चोरी की घटना को हमारे द्वारा किया गया है। आरोपी की पहचान कार्यवाही भी करवाया गया जिसमे आरोपियों को गोपालपुर शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा आरोपी को पहचाना गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबुत पाए जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना दर्री 88/2024 धारा 457, 384 भादवि तथा थाना उरगा के अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 379 भादवि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।मामले के फरार दोनो आरोपियो को पुलिस के द्वारा जल्द ही पतासाजी कर गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपीः-01. तरूण दास पिता बाला दास उम्र 19 वर्ष साकिन जामपाली थाना भोंजेनगर जिला गंजम (ओड़िसा)मामले के फरार आरोपीः-(01) करण दास पिता जगन्नाथ दास उम्र 30 वर्ष साकिन कसीबहारा थाना खल्लारी जिला महासमुन्द (छ.ग.)(02) ए. शिनु उम्र 40 वर्ष साकिन आस्का थाना आस्का जिला गंजम (ओड़िसा
: कांग्रेस ने कोरबा को बनाया लूट का बसेरा-सरोज पांडे
Sun, Mar 24, 2024
कोरबा lभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य तथा कोरबा लोकसभा के प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने कोरबा सांसद को याद दिलाया कि बघेल सरकार ने कोरबा को भ्रष्टाचार ,कमीशन खोरी व लूट का बसेरा बनाया गया जिससे गरीबों के सड़क, पानी, विद्यालय जैसे मूलभूत सुविधाए से जनता को वंचित रखा गया की अरबों राशि भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गई ऐसा कोरबा में छापामारी के दौरान जांच एजेंसी ने खुलासा किया है जबकि कोरबा सांसद भूपेश सरकार की भ्रष्टाचार नीतियों का जमकर समर्थन किया तथा कोरबा को लूट का बसेरा बनाने में उनका भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा है क्योंकि संसद ने भ्रष्टाचार पर मुक दर्शक बनी रही इसलिए कोरबा लोकसभा की जनता इस बार कांग्रेस सांसद को सबक सिखाएगी।
डॉ सरोज पांडे द्वारा सघन बस्तियों में जनसंपर्क के दौरान लगातार भूपेश सरकार के कार्यकाल में कोरबा की उपेक्षा की शिकायत मिल रही है मूलभूत समस्याओं के निराकरण तथा केंद्र द्वारा गरीबों के हित में जारी योजनाओं को भूपेश सरकार व कोरबा के कांग्रेस सांसद ने रोककर गरीबों के साथ अन्याय किया है।
पिछले 20 वर्षों में सांसद दंपति ने कोरबा को अरबों राजस्व प्राप्ति के बावजूद पिछड़े जिलों की पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है इसलिए कोरबा लोकसभा की जनता मोदी की गारंटी से प्रभावित होकर कांग्रेस को सबक सिखाएगीl