: बजरंग दल छुरी प्रखंड के कार्यकर्तों द्वारा गौतस्करों को पकड़ा गया
Fri, Mar 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कटघोरा प्रखंड के छुरीकला नगर के समीप ग्राम बिसनपुर के सालिक राम युवक अपनी पत्नी मुन्नी बाई एंव एक अन्य महिला के साथ मृत जानवर को काटते बंजरग दल के कटघोरा प्रखंड संयोजक नरेन्द्र सिंह राजपूत अपने टीम के साथ रंगे हाथों पकड कर कटघोरा पुलिस के हवाले किया तथा जानवर को काटने की औजार जब्त की गई है । जिसकी जांच कटघोरा पुलिस कर रही है ।घटना गुरुवार दोपहर की है बिसनपुर मे रहने वाला एक युवक ने जानवर बिमार होने की सूचना बजरंग दल के प्रखंड सयोजंक नरेंद्र सिंह राजपूत को दी गई।बजरंग दल टीम पहुचने से पहले जानवर की मौत हो गई , जिसे दफन के लिए जानवर को गांव से बाहर मैदान मे रख कर ट्रेक्टर व खोदाई के लिए जेसीबी व्यवस्था मे निकल गये , वापस ट्रेक्टर ले कर लौटने पर ग्राम बिसनपुर के सालिक राम और पत्नी मुन्नी बाई और एक अन्य महिला तीनों मिलकर मृत जानवर की कटाई कर मांस निकाल रहे थे ।बजरंग दल की टीम यह देखकर चौक गये और तुरंत जानवर काटने की सूचना बजरंग दल प्रखंड संयोजक नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कटघोरा थाने मे दी गई कटघोरा थाने से पुलिस पहुचकर सालिक राम और पत्नी मुन्नी बाई और एक अन्य महिला व जानवर काटने की औजार सहित पकडकर थाने ले जाने के बाद जहां तीनों पर कार्यवाही की गई ।
: सजग कोरबा अभियान के तहत शांति व्यवस्था भंग करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही
Fri, Mar 22, 2024
कोरबा।
श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के द्वारा कोरबा जिला में सजग कोरबा अभियान चलाया जाकर गुण्डा बदमाशा, नशा का अवैध करोबार करने वाले एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने से सर्व थाना / चौकी प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में थाना कोतवाली को इतवारी बाजार चौक कोरबा के निवासी अनीश मेहमान पिता स्व. अब्दुल हाफिज मेमन उम्र 50 वर्ष निवासी इतवारी बाजार कोरबा थाना कोतवाली ने एक लिखित शिकायत दिया कि विशाल साहू ने आपसी बात को लेकर बुरी बुरी गाली गुप्तार कर संपत्ति हड़पने के लिए मारपीट कर चोट पहुंचाकर जान से मारने की धमकी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भुषण एक्का को अवगत कराते हुए आरोपी विशाल साहू को धारा 294, 323, 506, 327 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है । कोरबा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्व एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही का अभियान जारी रहेगा ।
: पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी सी.बी.आई. अधिकारी
Fri, Mar 22, 2024
कोरबा।
मागले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा वर्तमान में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 एवं होली त्यौहार के मद्देनजर कराये जा रहे वाहन चेंकिग / संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग के दिये निर्देश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र मीणा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल कोरबा एवं थाना दर्री पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि काला रंग का फुल आस्तीन टी-शर्ट एवं कला रंग का फुल पैंट पहन कर गेरवाघाट की ओर से सत्यनारायण रात्रि नमक व्यक्ति जो अपने आप को सी.बी.आई. अधिकारी बताता है सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा प्रगतिनगर दर्री के पास अकास्मिक वाहन चेकिंग / सदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया जा रहा था इसी बीय एक संदिग्ध व्यक्ति उम्र लगभग 27-28 वर्ष मजबूत कद काठी का जो काला रंग का फुल अस्तीन टी शर्ट एवं काला रंग फुल पेट पहना गेरवाघाट की ओर से आ रहा था। जिसे रोक कर पुछताछ करने पर उक्त ब्यक्ति ने अपना नाम सत्यनारायण रात्रे उर्फ चाकनू पिता दाऊरा उम्र 28 साल निवासी कुलीपोटा थाना कोतवाली जॉजगीर चांपा का होना बताते हुए सीबीआई में पदस्थ होना बताया। जिसे समक्ष गवाहान गंभीरता से पुछताछ करने पर आई कार्ड सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेश (भारत सरकार सत्यमेव जयते) नाम सत्या रात्रे एजेंट कोड नबर एच. क्यू 21228/6459 पेश किया, जिसे तस्दीक करने पर फर्जी आई कार्ड होना पाया गया।आरोपी सत्यनारायण रात्रे उर्फ बाकनू का कृत्य प्रथम दृष्टिया धारा 170, 419, 465, 467, 468, 471 भादवि का पाये जाने से अपराध कमांक 94/24 दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल कटघोरा भेजा गया है।