: श्री हित सहचरी सेवा समिति के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
Tue, Mar 12, 2024
कोरबा।
श्री हित सहचरी सेवा समिति के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर समिति ने वरिष्ट महिलाओ का साल और श्रीफल से सम्मान किया और इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही इस मौके पर अनेक प्रकार के खेल, कविता, गायन, नृत्य का भी प्रोग्राम किया गया और वहां पहुंचे लोगों ने चटपटे व्यंजन का आनंद लिया।
इस मौके पर श्री हित सहचरी सेवा समिति कि संरक्षिका नीरू राय, अध्यक्ष मंजूलता गुप्ता, उपाध्यक्ष आशा पांडेय, मीना ठाकुर, सचिव अंजना सिंह, सहसचिव निव्या विनायक, कोषाध्यक्ष कविता बरुई, उप कोषाध्यक्ष श्वेता दुबे, मेघा उपाध्याय, प्रियंका सिन्हा, सांस्कृतिक सचिव भावना स्वर्णकार, सलिका गोयल, मीनू शर्मा, प्रियंका वर्मा, सांस्कृतिक सहसचिव मीरा पांडे, क्रीड़ा सचिव राजश्री पांडे, श्वेता चेट्टी, मीडिया प्रभारी नेहा सिन्हा, सलाहकार किरण सिंह, अनीता राव, अंशु सिंह, अर्चना सिंह, आशा देवांगन, मीणा वनाफर, मीरा, विदिशा बरनवाल, दिव्यांशी सिंह, दमयंती सिंह, गीता वरवली, गुड़िया सिंह, कुसुम, प्रभा नायक, रजनी श्रीवास्तव, आभा प्रसाद, राम उपाध्याय, रीना दुबे, रूप मन्नार, श्रद्धा तिवारी, रानी जयसवाल,तुलसीl,श्रद्धा कुर्मी सरिता राय शाहिद बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थिति रहीl
: कलेक्टर और एसपी ने एसडीएम, राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की ली बैठक।
Tue, Mar 12, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभावशील हो जाएगी।आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही लोकसभा क्षेत्र कोरबा में की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. एम. एम. जोशी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत कोरबा लोकसभा क्षेत्र का निर्वाचन संपादित करना है। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी भेदभाव के निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी से लेकर पटवारी, सचिव, आरक्षक स्तर तक के कर्मचारियों की प्रतिबद्धता निष्पक्ष निर्वाचन में सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान उपद्रव, शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में बताया गया कि आचार संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् सामान्य आचार संहिता तथा नामांकन दाखिल होने, मतगणना एवं मतदान दिवस में क्या-क्या कार्य किए जाने हैं। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक आचार संहिता प्रभावशील रहेगी। इस दौरान अनेक कार्य प्रतिबंधित तथा आपातकालीन कार्य किए जा सकेंगे। एमसीसी का उद्देश्य सभी को समान अवसर प्रदान करना, सरकार द्वारा शक्तियों के दुरूपयोग पर अंकुश लगाना, प्रशासनिक तंत्र को नियंत्रित करना, पार्टियों, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को निर्वाचन संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर पालन सुनिश्चित कराना है। बैठक में बताया गया कि आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही नियंत्रण कक्ष, मीडिया सेंटर, दूरभाष नंबर, सी-विजिल, एनजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण, संपत्ति विरूपण संबंधी कार्यवाही की जानी है।
इसी तरह होर्डिंग्स हटवाने, रेस्ट हाउस का आबंटन, राजनीतिक दलों की बैठक, लाइसेंसी अस्त्र को जमा कराने संबंधी बैठक तथा धारा 144 लागू करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैठक में चुनाव की घोषणा के उपरांत ही वीडियो निगरानी दल, वीवीटी को सक्रिय करना, सार्वजनिक सभाओं और हैलीपेड के लिए सार्वजनिक स्थानों की पहचान, सभी दलों के सभाओं, रैलियों और रोड शो के लिए अनुमति, चुनाव प्रचार के लिए वाहन, अस्थाई प्रचार कार्यालय, लाउड स्पीकर की अनुमति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
: कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
Tue, Mar 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रकरण अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों ने प्रधानमंत्री आवास, वन अधिकार पत्र, मजदूरी भुगतान, मुआवजा दिलवाने, सहायक उपकरण, पेंशन भुगतान, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, बटांकन, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, रोजगार हेतु ऋण दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। जनचौपाल में कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही समय सीमा सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।