: बालको नगर में घर घर मोदी की गारंटी एवं राज्य की योजनाएं बतायी गई ।
Thu, Mar 14, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आज सभी मंडलो एवं बूथों में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया , जिसमे सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने तय बूथों में हितग्राहीयो से संपर्क किया , केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं मोदी की गारंटी की जानकारी दिए । लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा कोरबा लोकसभा के सभी मंडलो में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाए जाने की जानकारी दी।हितानंद अग्रवाल स्वयं बालकों मंडल के निवासी हैं वहां भी उनके द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बालको मंडल की बस्तियों में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी के साथ मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना रुणीझा, रिशु श्रीवास्तव, रमेश सोनी, धीरज झा, रेणु प्रसाद उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मालती वर्मा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मंजू ठाकुर मीडिया प्रभारी, मंजू कश्यप, दीपाली विश्वास, मीरा मिस्त्री, नूतन वर्मा, अनीता सोनी, उषा यादव, रंभा उपाध्याय, कंचन यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से संपर्क कर, मिस्ड कॉल करवा कर, उनका नाम, मोबाइल नंबर एवं उन्होंने क्या लाभ लिया है।इसका विवरण एकत्रित किया गया। साथ ही उन्हें इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सरोज पांडे को मतदान कर विजई बनाने आग्रह किया गया।
: ग्राम कांजीपाली स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक में हुई चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार
Thu, Mar 14, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले एवं विधि विरूद्ध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देष दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया जा रहा है।इसी कड़ी में दिनांक 25.02.2024 को प्रार्थी पंचराम पिता षिजलाल निवासी डिप्सीपारा नुनेरा थाना पाली जिला- कोरबा द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित षिकायत दिया गया शाम 06.30 बजे डूमरकछार बाजार गया था, अपने मोटरसायकल क्र. सीजी 12 एएल 6968 को बाजार के पास गोड़वाना कार्यालय के सामने खडा किया था जो बाजार करके वापस आने पर मोटरसायकल नहीं मिला, कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था, कि रिपोर्ट पर पु.स.केन्द्र चैतमा थाना पाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 93/2024 धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर सूचना मिली कि गोपालपुर चैतमा के पास एक बिना नम्बर एचएफ डिलक्स मोटरसायकल में विसाहू राम एवं प्रमोद गोड़ नाम का दो व्यक्ति आया है, सूचना पर घेराबंदी कर पूछताछ करने पर अपना नाम विसाहू राम चौहान पिता रामायण सिंह चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी पोटापानी गडईहा पारा पुसके. चैतमा थाना पाली एवं दुसरा व्यक्ति ने अपना नाम प्रमोद गोड़ पिता गोविंद सिंह गोड़ उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लाद चौकी कोरबी थाना पसान जिला-कोरबा होना बताया। दोनों आरोपी द्वारा दिनांक 17-18.12.2023 की दरम्यानी रात्रि को ग्राम कांजीपानी स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैक का ताला तोड़कर एसीईआर कंपनी का मानिटर तथा दिनांक 25.02.2024 को डूमरकछार बाजार के पास से मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गये एक नग एसीईआर कंपनी का मानिटर एवं मोटरसायकल को बरामद किया गया तथा आरोपी को विधिवत प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूर्व में ग्राम कांजीपानी स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक में हुए चोरी की घटना के संबंध में प्रार्थी संतोष एक्का की रिपोर्ट पर दिनांक अप.क्र. 490/2023 धारा 457, 380 भादवि. कायम कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जो आज दोनों अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
: तुमान महोत्सव का बनाएंगे नई पहचान : डॉ सरोज पांडेय
Thu, Mar 14, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला कोरबा के पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत ऐतिहासिक शिव मंदिर ग्राम तुमान में तुमान महोत्सव मड़ई मेले का आयोजन किया है, जिसका समापन सोमवार को भव्य झांकियों और जगराते के साथ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय रही। साथ में स्थानीय विधायक तुलेश्वर मरकाम एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह भी शामिल हुए।सर्वप्रथम डॉ सरोज पांडेय ने प्राचीन शिव मंदिर के शिव लिंग पर जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया, ततपश्चात तुमान दाई एवं मातिन दाई के चित्र पर दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि कोरबा क्षेत्र एवं ग्राम तुमान पुरातात्विक महत्व से परिपूर्ण है। यहां भगवान शिव, तुमान दाई एवं मातिन दाई आया आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसी ऐतहासिक भूमि को निश्चित ही एक नई पहचान दिलाने के लिए हम काम करेंगे। भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की परम्परा व संस्कृति को सहेजने का काम कर रही है और जल्द ही तुमान महोत्सव को भव्य बनाकर इसे देश प्रदेश में पहचान दिलाने के लिए हम प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन की व्यवस्था के मद्देनजर समिति के लिए 50 हजार रुपये के सहयोग की घोषणा मंच से की औऱ समिति के मांगो को पूर्ण कराने आया विश्वास दिलाया।
विधायक मरकाम ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरीके का आयोजन हमारी संस्कृति को सहज रखता है। उन्होंने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद से हम आज इस मंच पर बैठने के काबिल हुए हैं इसलिए हमारा दायित्व रहेगी हम क्षेत्र के विकास के लिए कम करें।