: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 04 मार्च को आयोजित
Sun, Mar 3, 2024
कोरबा लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 04 मार्च 2024 को जिला पंचायत कोरबा के सभागार में दोपहर 04 बजे आयोजित होगी। यह बैठक जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) बैठक के पश्चात् आयोजित की जाएगी। समीक्षा बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधार की कार्यवाही, सड़कों पर यातायात संकेतक/चेतावनी/ट्रैफिक कॉलिंग, प्रदूषण की रोकथाम, स्कूल बसों की चेकिंग तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा, दुर्घटनाओं के कारण, फुटपाथ/पार्किंग आदि एजेण्डा शामिल हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज
Sun, Mar 3, 2024
कोरबा लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 04 मार्च 2024 को जिला पंचायत कोरबा के सभागार में दोपहर 03 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए मकान शहरी), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम आदि योजनाएं शामिल हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
: छात्रों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन विज्ञान के कठिन चलित मॉडल, रंगोली बनाकर विज्ञान का महत्व समझाया
Sun, Mar 3, 2024
कोरबा स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा कोरबा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यालय के सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या सुश्री शांति मोहंती थी,कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुई तत्पश्चात महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी वी रमन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के भौतिक विज्ञान शिक्षक लोकचंद सोनटके द्वारा मुख्य अतिथि प्राचार्या का स्वागत पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया तत्पश्चात विज्ञान विषय के महत्व के बारे में विद्यालय के छात्र मास्टर मुकेश कुमार, अनोखी तथा छात्रा तानवी सोनटके द्वारा विज्ञान दिवस के मनाए जाने विषय पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान विद्यालय के रसायन विज्ञान शिक्षक व प्रदर्शनी को कोऑर्डिनेटर संतोष चौरसिया ने इस प्रदर्शनी के आयोजन एवं संबंधित विभिन्न मॉडलों के ऊपर प्रकाश डाला और बताया कि यह प्रदर्शनी में बने मॉडल मुख्य रूप से छोटे-छोटे दैनिक उपयोग से बनी सामग्री व विज्ञान विषय के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित है इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान विषय को रोचक और मजेदार बनाना है इस प्रदर्शनी में कुल छात्र छात्राओं द्वारा 34 माडल बनाए गए थे जिसमें से 10 मॉडल कक्षा छठी द्वारा ,11 मॉडल कक्षा सातवीं द्वारा, 13 मॉडल 8वी के द्वारा बनाया गया था।
इसी कार्यक्रम में 45 पोस्टर कक्षा 9वी द्वारा बनाया गया था यह सभी मॉडल विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित थे। चौरसिया ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य आयोजन बच्चों के अंदर से विज्ञान विषय के डर को कम कर उनके ज्ञान के स्तर को बढ़ाना है ताकि विद्यालय ताकि विद्यार्थी इसे रोचक विषय के रूप में ले सके।
*विज्ञान प्रदर्शनी के आकर्षण का केंद्र बच्चो द्वारा विज्ञान के विभिन्न विषयों पर बनी रंगोली तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित विभिन्न मॉडल रहे*विद्यालय की प्राचार्या शांति मोहंती ने बच्चों को बताया कि वे ज्यादा से ज्यादा अनुभव करके सीखने का प्रयास करें ताकि उनको यह ज्ञान जीवन पर्यंत काम आ सके इस दौरान उन्होंने बच्चों को समझाइश दी कि वे अपने आसपास घटित हो रहे दिन पर दिन के उदाहरणों को ध्यान से देखें वह उसमें विज्ञान के कौन-कौन से सिद्धांत प्रयोग हो रहे हैं उसे खोजने का प्रयास करें।
विद्यालय के प्राचार्य व समस्त स्टाफ द्वारा बच्चों द्वारा बनाए गए शानदार मॉडलों का अवलोकन किया गया तथा इससे संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को पूछा गया कार्यक्रम में गोल्डी अग्रवाल ,हर्ष मार्को , राधिका और अनंतकाक्षी आदि के द्वारा बनाए गए मॉडलों ने सबका मन मोह लिया ।
विद्यालय प्राचार्या प्रदर्शनी को देखर बहुत खुश हुई और अपने बच्चो को इसी प्रकार और श्रेष्ठ कार्य करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस श्रेष्ठ कार्यक्रम के आयोजन के लिए विज्ञान संकाय के हेड लोकचंद सोनटके और रसायन विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार चौरसिया और विज्ञान शिक्षक इंदु वर्मा की तारीफ की और निर्देश दिया कि इस तरह के आयोजन हमेशा करते रहे ताकि बच्चो का उन्नयन होवे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी एस पांडेय, अंजली चौरसिया, अनिमा लकड़ा, रामावतार साकरे अखिलेश नामदेव आदि शिक्षक उपस्थित थे।