: कोरबा सांसद प्रत्याशी सरोज ने कहा-मैं वापस नहीं जाने वाली
Sun, Mar 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार कोरबा पहुंचीं।जिले में प्रवेश करने के साथ ही जगह-जगह उनका स्वागत पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
टीपी नगर में भाजपा के कोरबा लोकसभा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा की।यहां भी सरोज पाण्डेय का स्वागत करने के लिए पदाधिकारी और भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सरोज पाण्डेय ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे कोरबा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी है।जिसे पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर पूरा किया जाएगा और एकजुटता के साथ हम चुनाव जीतेंगे।उन्होंने कहा कि यहां से मैं चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि आप ही चुनाव लड़ रहे हैं। मैं अब कोरबा से वापस नहीं जाने वाली। कोरबा लोकसभा में पिछले 5 वर्षों में विकास कार्य देखने को नहीं मिला। जो भी विकास कार्य हुए हैं वो सब प्रधानमंत्री के कारण हुआ है।सरोज पाण्डेय ने कहा कि सामने वाले कमजोर नहीं, वे रणनीति से लड़ते हैं। सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश और विकास के लिए इतना कार्य करते हैं कि वे 3 घंटे भी सो नहीं पाते।सरोज पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वर्तमान में कांग्रेस की सांसद मैदान में ही नहीं हैं। कोरबा लोकसभा की पालक सांसद होने के नाते वे आने वाले समय में सभी मुद्दों और विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करेंगी।सरोज का भव्य स्वागत पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं कोरबा प्रत्याशी का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, अशोक चावलानी, जोगेश लाम्बा,गोपाल मोदी, श्यामलाल मरावी, अशोक मोदी, नरेन्द्र देवांगन, जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन, बलराम विश्वकर्मा, रितु चौरसिया आदि ने स्वागत किया।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, मंजू सिंह, संजू देवी राजपूत, रूकमणी नायर, उमा भारती सराफ आदि के द्वारा भी सरोज पाण्डेय का स्वागत किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महामाला से सरोज पाण्डेय का स्वागत किया। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के इस द्वारा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले के सभी जिला व मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधिगण समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शाहिद सैकड़ो की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे ।
: श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन 4 मार्च को करेंगे दाल भात केंद्र का शुभारंभ
Sun, Mar 3, 2024
कोरबा उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 4 मार्च को बालकोनगर में दाल भात केंद्र का दोपहर 1 बजे शुभारंभ करेंगे।
शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना अंतर्गत भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदान की जाएगी। बालको के एलुमिना गेट के सामने श्रम मंत्री श्री देवांगन के मुख्य अतिथि एवं विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल की अध्यक्षता में 4 मार्च को दोपहर 1 बजे दाल भात केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।
: कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Sun, Mar 3, 2024
कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज पाली के केराझरिया में आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, व्हीआईपी बैठक, बेरिकेडिंग, विभागीय स्टॉल सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए मंच में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था और प्रवेश पास के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, श्री दिनेश कुमार नाग सहित एसडीएम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।