: कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्रवाई
Sun, Feb 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है।
गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है। जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 08 फरवरी को थाना दर्री के अयोध्या पुरी में रोड फौजी लॉज के सामने, थाना उरगा के उरगा, थाना उरगा के ग्राम बरीडीह, थाना हरदीबाजार के ग्राम ओडालीडीह बोईदा, थाना हरदीबाजार के उतरदा नवाडीह, थाना हरदीबाजार के ग्राम रलियादो स्थानों में, थाना हरदीबाजार के ग्राम कटसीरा, थाना बालको के लालघाट, चौकी राजगामार के ग्राम करवा, थाना दीपका के तिलवारी पर डोगरी, चौकी मानिकपुर के कदमहाखार, थाना पाली के ग्राम मदन, थाना पाली के ग्राम सैला बजरंग चौक के पास, थाना कोतवाली के राताखार नदियाखाड, थाना कुसमुंडा के गेवरा बस्ती, थाना कुसमुंडा के बिरदा, थाना कुसमुंडा के धर्मपुर दशहरा मैदान के पास, थाना कटघोरा के शिकरी मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर के ग्राम नकटीखार में संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया।
कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 25 व्यक्ति, कुल 323 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है।25 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।
: अवैध गांजा पर पुलिस की कार्यवाही
Sun, Feb 11, 2024
कोरबा।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ , सट्टा पर कार्यवाही के निर्देश के परिपालन में आज दिनांक 10.02.24 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि प्रगति नगर शमशान घाट के पास मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री रॉबिन्सन गुड़िया(भापुसे) के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए घटना स्थल शमसान घाट प्रगतिनगर दर्री पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी किये जो मुखबीर द्वारा बताए गये हुलिया के ब्यक्ति मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 04 K 4671 में बैठे तथा हाँथ में एक नीले रंग का थैला रखे मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम ताराचंद साहू पिता बुद्धेश्वर साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मल्दी थाना बिलाईगढ़ जिला सारँगगढ़ बिलाईगढ़ का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे में हाथ में रखे नीला रंग प्लास्टिक थैला के अंदर खाकी रंग प्लास्टिक टेप से लपेट कर रखा दो संदिग्ध पैकेट में लगभग 02 किलो ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ होना पाया गया जो धारा 20(B) NDPS एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध होना पाये जाने से विधिवत बरामद कर संदेही आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक रूपक शर्मा, सउनि भेवन दास चेलसे, अजेदान लकड़ा,एवं आरक्षक गजेंद्र राजवाड़े, ओमप्रकाश निराला, जागेश्वर भैना एवं सायबर सेल से सउनि अजय सोनवानी, आरक्षक डेमन ओगरे, रितेश शर्मा की अहम भूमिका रही।
: मातृशक्ति का सदैव मिला सहयोग-मंत्री लखन देवांगन
Sun, Feb 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है।2024 के लोकसभा चुनाव में भी नारी शक्ति वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी।इस संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन ने विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।इसमें एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा। एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से एलईडी टीवी के जरिए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे एनजीओ प्रमुखों का सम्मेलन भी किया जाएगा।अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। गांव व शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोडऩे का लक्ष्य रखा है।इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूहों और एनजीओ से संपर्क कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा।इसके तहत छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन लाख से अधिक समूहों के जरिये 8 लाख महिलाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है।योजना के तहत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 10 और 11 फरवरी को विधानसभा स्तर पर शक्ति वंदन सम्मान समारोह का आयोजन होगा। वहीं, 12 से 20 फरवरी तक ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।पत्रवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, डॉ.आलोक सिंह, टिकेश्वर राठिया, संतोष देवांगन, पूरा जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल प्रफुल तिवारी बैशाली रत्नपारखी, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।