: अवैध शराब पर आबकारी की कार्यवाही जारी अब तक 1093 प्रकरण दर्ज।
Tue, Feb 6, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) श्री अजीत वसंत, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एवं श्री सौरम बख्शी, सहायक आयुक्त आबकारी, कोरबा ने विभाग को अवैध शराब के विरूद्ध सतत् कार्यवाही करने निर्देशित किया है।इस हेतु नियंत्रण कक्ष में आबकारी अधिकारी श्री रमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई है जो सूचना मिलने पर त्वरित छापामार कार्यवाही कर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर रही है।श्री आशीष उप्पल, उपनिरीक्षक ने छूरी क्षेत्र के अनुराधा संतराम के द्वारा शराब बनाकर बेचने की शिकायत कन्ट्रोल रूम में मिलने पर सिपाहियों के साथ उपनिरीक्षक ने जांच की मौके पर 20-20 लीटर साईज के दो नग और 10 लीटर साईज के एक जरिकेन में भरी हुई कुल 50 लीटर शराब बरामद हुई जिससे 275 पाउच पैकिंग कर आरोपियों द्वारा बिक्री किये जाने की तैयारी थी। आरोपी को कटघोरा जे.एम.एफ.सी. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन के रिमाण्ड पर जेल भेजा है।बांकीमोंगरा के बिसनपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री किये जाने की जानकारी मिलने पर दल के साथ तलाशी ली जिसमें फुलसाय केंवट पिता इतवारी उम्र 37 वर्ष को एक बड़े जरिकेन में शराब भरकर बेचने के लिए रखा हुआ पाया।शराब मापने पर 8 लीटर पाई गई जिससे 45 पाउच बेचने के लिए बन जाते। आरोपी को धारा 34(2) के तहत् गिरतार कर कोट से रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।दर्श सेमीपाली क्षेत्र में दौरे करती टीम को मुखबिर ने लक्ष्मीन बहरन यादव के घर पर भारी मात्रा में शराब स्टॉक कर ग्राहक खोजने की सूचना दी जिसपर त्वरित छापामार कार्यवाही में डिब्बों में भरी हुई 9 लीटर शराब जप्त की गई।बिसनपुर क्षेत्र में ही रोड किनारे तालाब के पास रोहित सोनी पिता नगीना को 4 लीटर शराब रखे हुये रंगे हाथो गस्त के दौरान स्टॉफ द्वारा पकड़ा गया।कटघोरा लखनपुर क्षेत्र में बस स्टॉप के पास शराब बिकने की जानकारी मिलने पर दबिश दी गई जिसमें पिन्टू पटेल पिता शिव प्रसाद पता बरभाठा कसनिया को 10 लीटर के डिब्बे में शराब रखे हुये गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा गया। आरोपी पिन्टू को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुये वित्तीय वर्ष 2023-24 में अबतक 1093 प्रकरण कायम कर कोर्ट में प्रस्तुत किये गये है जिसमें 6400 लीटर शराब और 32200 किलो शराब बनाने का लाहन और शराब तस्करी करते 10 गाड़ियों को जप्त किया गया है। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 34 लाख रूपये आंका गया है।
: बालको के विभिन्न पहल के माध्यम से युवा बन रहे है स्वावलंबी
Tue, Feb 6, 2024
कोरबा।
बालकोनगर, (न्यूज उड़ान)। एक विकसित राष्ट्र के निर्माण युवाओं की भूमिका को समझते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड कंपनी (बालको) ने कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करके युवाओं को मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को लगातार आगे बढ़ाया है। बालको युवाओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता सत्र के साथ शैक्षिक और शिक्षण संसाधन का अवसर प्रदान कर रहा है।
बालको की युवा-केंद्रित पहल वेदांता स्किल स्कूल आर्थिक स्थिति की वजह से स्कूल छोड़ने और बेरोजगार ग्रामीण युवा आबादी के जीवन में बदलाव ला रहा है। अपनी स्थापना के बाद से 11,000 से अधिक युवाओं को रोजगारपरक कौशल से लाभान्वित कर रहा है।यह छह आवश्यक ट्रेडों में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण और तकनीकी कौशल के साथ-साथ 90 से अधिक प्रशिक्षुओं को संचार, सुरक्षा, कानूनी अधिकार और माहवारी स्वास्थ्य जैसे व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करता है।वेदांता स्किल स्कूल प्रशिक्षु प्रतिभा प्रमुख कपड़ा कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि वेदांता स्किल स्कूल में दाखिला लेना मेरे जीवन के सबसे अहम निर्णयों में से एक है। मुझे आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए मैं बालको वेदांता स्किल स्कूल की बहुत आभारी हूं। संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने से मुझे अपने परिवार की देखभाल करने में मदद मिल रही है। संस्थान ने मेरे जीवन को बदलने और मुझे आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रोजेक्ट कनेक्ट के अंतर्गत बालको ने सेमा विषयों (विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और लेखा) पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ उपचारात्मक कक्षाएं, व्यक्तिगत ट्यूशन, करियर मार्गदर्शन प्रदान करके 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को सर्वोपरि सहायता प्रदान करके एक अनुकूल सीखने का माहौल बनाने का लगातार प्रयास किया है। बालको के कनेक्ट परियोजना से लगभग 2500 युवा लाभान्वित हुए हैं।कनेक्ट परियोजना के साथ-साथ साइंस मित्र, ग्रीष्म और शीतकालीन शिविर पहलों में बालको कर्मचारियों के भी सत्र शामिल हैं जो अपना अनुभव साझा करके छात्रों को प्रोत्साहित करने का काम किये हैं।
मार्गदर्शन सत्रों के माध्यम से छात्रों में महत्वपूर्ण कौशल विकास और आने वाली चुनौतियों को समझने में मदद मिली है। कर्मचारियों के इन प्रयासों से छात्रों में तार्किक सोच के साथ सीखने और समस्याओं से निपटने का दृष्टिकोण विकसित हुआ है।12वीं कक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शिवानी राठौड़ ने बताया कि प्रोजेक्ट कनेक्ट ने मेरी शैक्षणिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।नियमित और रेमिडियल अंग्रेजी कक्षाओं से मुझे सही मार्गदर्शन मिला जिससे इन विषय में मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया।
शिवानी कहती हैं कि नयी किरण परियोजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला और प्रशिक्षण की पेशकश पर केंद्रित एक पहल है।यह परियोजना युवाओं को माहवारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधन (एमएचएम) के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने वाले एक मजबूत समुदाय का निर्माण करने में सक्षम बनाती है। उन्होंने कहा कि नयी किरण परियोजना ने एमएचएम विषय के जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज मैं एमएचएम लीडर हूं और समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला रही हूं। देश के युवा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने उत्तरदायित्व का मशाल लिए भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कुशल कौशल महत्वपूर्ण हैं।कंपनी के कार्यबल में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा युवा कर्मचारियों की है जिनके कौशल विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम लागू किया गया है जिससे तेजी से बढ़ते वैश्विक मांगों के साथ तालमेल बिठाया जा सके। 'भविष्य की धातु' एल्यूमिनियम के उत्पादन में बालको का युवा कार्यबल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जो लगातार बढ़ रही वैश्विक प्रतिस्पर्धा में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है।
: डीजल चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाष गिरोह के 05 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Mon, Feb 5, 2024
कोरबा।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रीकांत अग्रवाल पिता सुरेष अग्रवाल उम्र 34 साल साकिन राईसमिल कारखाना एरिया कटघोरा का एक लिखित आवेदन पत्र पेष कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/01/2024 को प्रार्थी के ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 9361 को इसका ड्रायवर धनीराम पटेल पिता बसंत पटेल तथा हेल्फर सिवा उक्त ट्रेलर में चांवल लोड कर कटघोरा से करीबन 11ः00 बजे रायपुर के लिये निकला था कि रात्रि करीबन 02ः30 बजे ट्रेलर का रस्सी खुल जाने से नेषनल हाईवे गोपालपुर घाट ओव्हर ब्रिज के पास उक्त टेªेलर को खडी करके रस्सी को ड्रायवर धनीराम पटेल तथा हेल्फर षिवा के द्वारा रस्सी को बांध रहे थे उसी समय पीछे तरफ से एक बिना नंबर सफेद स्कार्पियों वाहन में बैठकर तीन-चार अज्ञात व्यक्ति आये ड्रायवर व हेल्फर को डरा धमका कर ट्रेलर क्रमंांक सीजी 04 जेबी 9361 की डीजल टंकी की लाॅक को तोडकर जबरदस्ती 250लीटर डीजल को लूट कर सभी स्कार्पियों वाहन में पाली की ओर भाग गये है कि रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र चैतमा थाना पाली में अपराध क्रमांक 34/2024 धरा 392 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर अज्ञात आरोपियों का पता तलाष में लिया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, श्री जितेन्द्र षुक्ला एवं अति.पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिशेक वर्मा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति नेहा वर्मा के मार्गदर्षन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय कटघोरा श्री पंकज ठाकुर के निर्देषन परं थाना प्रभारी पाली श्री चमन लाल सिंन्हा के नेतृत्व व मार्ग दर्षन में अज्ञात आरोपियों की पता तलाष के दौरान दिनांक 04/02/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि, प्रकरण के संदेही आरोपी चैतमा क्षेत्र में घूम रहा है। तत्काल वरिश्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन पर चार अलग-अलग टीम तैयार कर घेराबंदी कर संदेही आरोपी नीला राम कुर्रे पिता दुकालु राम कुर्रे उम्र 40 साल साकिन बगडबरी, थाना बालौदा,जिला जांजगीऱ चापा, को पूछताछ करने पर अपने साथी संजय कुमार कुर्रे, प्रवीणकुमार कुर्रे, संदीप डहरिया, सुक कुमार उर्फ भीम, सुनील कैवर्त तथा अन्य के साथ घटना दिनांक को अपनी स्कार्पियों क्रमांक सीजी 12 बीके 5380 में योजना बनाकर एनएच 130 गोपालपुरओव्हर ब्रिज के पास उक्त ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 9361 के ड्रायवर को तथा हेल्फर को डरा धमका कर नकली पिस्टल दिखाकर 250 लीटर लूटना तथा उक्त डीजल को राजा बाबू रत्नाकर तथा अनुज कुर्रे के पास बेचना बताया आरोपी नीला राम कुर्रे के निषानदेही पर ग्राम बगडबरी खिसोरा, करहीडीह, परसाही, बाना, दबिष दिया गया जो आरोपी संजय कुर्रे पिता वेदप्रकाष कुर्रे उम्र 28 साल साकिन भाठापारा बगडबरी, थाना बालौदा, जिला जांजगीर चांपा, तथा प्रवीण कुमार कुर्रे पिता स्व जोहन लाल कुर्रे उम्र 36 साल साकिन बिरगहनी, थाना बालौदा जिला जांजगीर चांपा, से पूछताछ करने पर घूम-घूमकर चोरी व लूट करके उक्त स्कार्पियों में लोड कर परसाही एवं करहीडीह निवासी के पास बेचना बताये तीनों आरोपियों के पास से 250 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्कार्पियों क्रमांक सीजी 12 बीके 5380 पाना, राॅड नुकीलानुमा पाईप तथा घटना में उपयोग एक डुप्लीकेट पिस्टलनुमा बंदूक जप्त किया गया है। तथा चोरी लूट के डीजल खरीद दार आरोपी अनुज कुर्रे पिता जानकी प्रसाद कुर्रे निवासी करहीडीह थाना बलौदा से 11 नग 35 लीटर वाले डिब्बा में भरा कुल 300 लीटर डीजल , 06 नग ड्रम, 02 नग छोटा ड्रम, 25 नग खाली 35 लीटर वाली, खाली जरीकेन एक टुल्लू पंप डीजल निकलने में उपयोग दो नग बाल्टी, तथा राजा बाबू रत्नाकर पिता तामेष्वर प्रसाद उम्र 25 साल साकिन परसाही बाना से 08 नग 35-35 लीटर में भरा 250लीटर, दो नग पाईप को जप्त किया गया है। प्रकरण में कुल पांच आरोपी को गिरफतार किया गया है आरोपी का न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी पाली में पेष करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाता है। तथा चार आरोपी फरार है। उक्त प्रकरण में अुनविभागीय पुलिस अधिकारी श्री पंकज ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक चमनसिंहा, थाना प्रभारी कटघोरा तेजप्रकाष यादव, साइबर सेल प्रभारी राबिंसन गुड़िया भा पु से , ASI अजय सोनवानी ,प्रधान आर चंद्रशेखर पांडे ,राजेश कवर , डेमन ओग्रे ,रितेश शर्मा , आलोक टोप्पो,सुशील यादव ,विरकेश्वर प्रताप , रेणु टोप्पो, चैकी प्रभारी सउनि चंद्रपाल खांडे हमराह थाना पाली एवं थाना कटघोरा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा । आरोपियों का नाम
(1) नीला राम कुर्रे पिता दुकालु राम कुर्रे उम्र 40 साल साकिन बगडबरी, थाना बालौदा, जिला जांजगीऱ चापा,
(2) संजय कुर्रे पिता वेदप्रकाष कुर्रे उम्र 28 साल साकिन भाठापारा बगडबरी, थाना बालौदा, जिला जांजगीर चांपा,
(3) प्रवीण कुमार कुर्रे पिता स्व जोहन लाल कुर्रे उम्र 36 साल साकिन बिरगहनी, थाना बालौदा जिला जांजगीर
चांपा,
(4) अनुज कुमार पिता जानकी प्रसाद कुर्रे उम्र 18 साल 4 माह साकिन करहीडीह थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा
(5) राजाबाबू रत्नाकर पिता तामेष्वर प्रसाद उम्र 25 साल साकिन परसाही बाना थाना अकलतरा जिला जांजगीर
चाम्पा छ.ग.