: फुलसरी नवीन हाई स्कूल भवन का हुआ उद्घाटन, अब नही होगी परेशानी।
Sat, Feb 3, 2024
कोरबा.( न्यूज उड़ान )कुदमुरा वनांचल क्षेत्र के फुलसरी में नवीन हाईस्कूल भवन का उदघाटन आज शनिवार को सरपंच ओमप्रकाश कंवर ने फीता काटकर किया।इस मौके पर सरपंच श्री कंवर ने कहा कि नवीन भवन मिलने से स्कूल संस्था को परेशानी नही उठानी पड़ेगी,बीते वर्षो में बरसात के दिनों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बैठाने के लिए पर्याप्त जगह नही था अब नवीन भवन बन जाने से कोई परेशानी नही होगी। यह नवीन भवन सर्वसुविधायुक्त भवन है।
वही संकुल स्तरीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया छात्र छात्राओं द्वारा सुवा नृत्य एवं विभिन्न सास्कृतिक में भाग लिया और सबका मन मोहा।मंच संचालन प्रधान पाठक अब्दुल नशीब खान के द्वारा किया गया।
इस मौके पर प्राचार्य अणिमा प्रसाद, सांसद प्रतिनिधी मोहम्मद अजीज खान,जीवन लाल कंवर,चनेशराम राठिया,अमीन खान सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।
: एसपी ने किया सीएसईबी चौकी का निरीक्षण
Sat, Feb 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )एसपी ने सीएसईबी चौकी का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक से अपराध और अपराधियों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।एसपी ने अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रखरखाव देखा।
इसके अलावा थाना परिसर स्थित बैरक आदि का निरीक्षण किया। एसपी जितेंद शुक्ला ने सबसे पहले चौकी में अपराध रजिस्टर जांचा।इसके बाद प्रभारी से दर्ज मामले व उन में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कागजात पूर्ण व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने चौकी परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, हवालात, मैस आदि का निरीक्षण कर थाने में साफ सफाई पर संतुष्टि जाहिर किया।
संवाद साथ ही साथ कोरबा एसपी ने चौकी प्रभारी को सख्त आदेश दिया कि किसी भी प्रकार का नशा से संबंधित अवध कारोबार नहीं होना चाहिए ना ही जुआ सट्टा नहीं चलना चाहिए अगर ऐसा कुछ भी हो रहा है तत्काल कार्यवाही करें और कोई भी शिकायत एसपी ऑफिस तक नहीं आनी चाहिए।
: महतारी वंदन योजना से मिलेगा महिलाओं को आर्थिक संबल
Sat, Feb 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना को स्वीकृत देने के लिए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को धन्यवाद देते हुए उनका आभार माना सुश्री रितु चौरसिया के द्वारा सभी बहनों के साथ मिलकर मिठाई खिलाकर योजना लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं के साथ विधवा एवं परित्यता महिलाओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक विवाहित महिलाओं की जिनकी उम्र 21 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उन्हें प्रतिमाह ₹1000 आर्थिक सालाना ₹12000 प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी ।
उन्होंने कहा कि यह मोदी जी की गारंटी है जिसकी पूरी होने की पूरी गारंटी है प्रदेश में भाजपा की सरकार बने ही जो संकल्प भाजपा के प्रदेश की जनता से किया था उन संकल्पको लगातार एक के बाद एक पूरा कर रही है उन्होंने आगे की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बहुत बड़ा छल किया था वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही फिर से महिलाओं के हित में फैसला आना शुरू हो गया ।