: शोक संदेश
Wed, Jan 31, 2024
बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की फ़र्म उत्सव फीड एवं उत्सव आटा के सुरेश अग्रवाल ,राजकुमार अग्रवाल रमेश अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल डी डी एम रोड़ की माता जी श्रीमति कमला देवी का देवलोक गमन हो गया है जिनका अंतिम संस्कार दिनांक 1 फ़रवरी 2024 गुरुवार को मोती सागर पारा मुक्तिधाम में सुबह 10.00 बजे किया जाएगा।शोकाकुलखेड़ीया परिवार..... कोरबा
: सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण।
Wed, Jan 31, 2024
कोरबा न्यूज उड़ान /जिला पंचायत के नवागत सीईओ श्री संबित मिश्रा ने आज सुबह कार्यालय जिला पंचायत पहुंच कर अपना पद भार ग्रहण कर लिया है.
श्री संबित मिश्रा 2018 बैच के युवा आईएएस अधिकारी हैं. इसके पहले श्री मिश्रा रायगढ़ जिला में सहायक कलेक्टर तथा जशपुर जिले में जिला पंचायत के सीईओ के रूप मे सेवायें दे चुके हैं.
: पर्यावरण स्वीकृति के लिए जन लोक सुनवाई
Wed, Jan 31, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )दर्री क्षेत्र में 2x660 मेगावॉट कोरबा वेस्ट सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट की स्थापना की जानी हैजिसे लेकर दर्री लाल मैदान में पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई आयोजित की गई । कांग्रेस सरकार के समय 1320 मेगावॉट सयंत्र का भूमिपूजन किया गया था । सयंत्र निर्माण के लिए जन सुनवाई में कोरबा अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, कटघोरा एसडीएम ऋचा सिंह , पर्यावरण अधिकारी शैलेश पिस्दा की मौजूदगी में सुनवाई हुई ।
बड़ी संख्या में लोगो ने सयंत्र लगाने की मांग की, वही कई लोगों ने कहा कि सयंत्र लगाने के पहले राखड़ की समस्या को दूर करने की पहल करे ।देखा जा रहा है कि कही भी राख को फेक दिया जा रहा है । राखड़ की समस्या को लेकर विधुत मंडल गंभीर नही है , ना ही सीएसआर से कोई कार्य किया जा रहा है ।सिर्फ उत्पादन पर ही जोर दिया जा रहा है ।