: विशेष पिछड़ी जनजातियों के सुविधा के लिए लगाया गया शिविर
Wed, Jan 10, 2024
कोरबा कलेक्टर के निर्देशानुसार आज विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत केराकछार के आश्रित ग्राम बगधरीडांड तथा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत कोनकोना, ग्राम धौरामुड़ा, समेलीभाठा में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड,जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, वन अधिकार पट्टा, उज्ज्वला गैस, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता, पेंशन हेतु आवेदन लिए गये। इस अवसर पर जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों वर्ग के परिवारों के लिए श्रम कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
: राखड़ लोड गाड़ियों पर हुई कार्यवाही
Wed, Jan 10, 2024
कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा टीएल बैठक में दिए गए निर्देश के बाद एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा और आरटीओ शशिकांत कुररे, पुलिस की टीम द्वारा 12 राखड़ लोड गाड़ियों पर विभिन्न धाराओं
(तिरपाल,रिफलेक्टर, नो पार्किंग) में चालानी कार्यवाही से 18000 /- शास्ति राशि वसूल की गई। कल से राजस्व, आरटीओ, पुलिस की जॉइंट टीम जाँच का दायरा बढाते हुए कार्यवाही करेगी। राखड़ परिवहन में लगे वाहनों द्वारा एग्रीमेंट के विपरीत परिवहन पर कार्यवाही की जाएगी।
: अवैध नशा के ख़िलाफ़ अभियान जिले के दवा विक्रेता एवं मेडिकल स्टोर्स संचालकों का कोरबा पुलिस ने ली मीटिंग
Wed, Jan 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।
जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के दवाई दुकान के संचालक एवं फ़ार्मासिस्ट का मीटिंग लिया गया ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा संचालकों से अपील की गई कि ऐसी दवाई जो नशा के लिए उपयोग में लाई जाती है उन दवाओं को बग़ैर डाक्टर पर्ची के लोंगो को न बेची जाये।
साथ ही ऐसे लोग जो इन दवाओं को ज़्यादा ख़रीदते हो उनके बारे में पुलिस को सूचना देवें, ताकि उन लोगों के बारे पता किया जा सके कि कहीं इन दवा का ग़लत उपयोग तो नहीं हो रहा है ।
नार्कोटिक्स श्रेणी की दवाईयां जैसे
nitrazepam, alprazolam, clonazepam, spasmo proxyvon, nitravet, etizolam, corex यवम अन्य इंजेक्शन , सिरप टेबलेट को खाने से नींद या नशा जैसा लगता है,
उन दवाइयों का गलत उपयोग ना हो उसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
फार्मार्सिस्ट और दवाई दुकान संचालकों द्वारा इसमें बताया गया कि सभी प्रकार के दवाई बिक्री का रिकॉर्ड उनके पास होता है। साथ ही पुलिस की इस अवैध नशा के खिलाफ मुहिम में पूरा सहयोग करने के लिए सहमति जताई।